Post Office Scheme: आज के समय में निवेश के कई ऑप्शन हैं जिनमें से एक पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर के स्कीम हैं। पोस्ट ऑफिस की ओर से कई तरह की स्कीम चलाई जा रहीं हैं, जिसमें अलग-अलग टाइम पीरियड और लोगों के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम शामिल हैं।
आप अपनी आर्थिक क्षमता और कितने लंबं समय तक के लिए निवेश कर सकते हैं उसके अनुसार, पोस्ट ऑफिस की स्कीम को चुन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस स्कीम की सबसे खास बात यह होती है कि यहां पर शानदार ब्याज के साथ गारंटिड रिटर्न मिलता है और नुकसान की संभावना बहुत कम यानी नगण्य के बराबर होता है। पोस्ट ऑफिस में आरडी, टीडी, एमआईएस, पीपीएफ, किसान विकास पत्र समेत कई तरह के खाते खुलवाए जा सकते हैं।
आज हम आपको यहां पोस्ट ऑफिस से जुड़ा एक ऐसे स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें यदि आपने अपनी पत्नी संग खाता खुलवा लिया तो हर महीने 9000 रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। तो चलिए डिटेल में जानते हैं...
हम यहां जिस पोस्ट ऑफिस स्कीम की बात कर रहे हैं उसका नाम एमआईएस यानी मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Schemes(MIS) है। मंथली इनकम स्कीम में आपको सिर्फ एक बार निवेश करना होता है, जिसके बाद आपके खाते में हर महीने ब्याज का पैसा आता रहता है। अगर आप इस स्कीम में अपनी पत्नी या घर के किसी भी अन्य सदस्य के साथ मिलकर यानी जॉइंट खाता खुलवाते हैं तो आपको हर महीने 9250 रुपये का फिक्स ब्याज भी मिल सकता है।
MIS स्कीम पर मिलता है 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) पर अभी 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये के साथ खाता खुलवा सकते हैं। एमआईएस में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। एमआईएस स्कीम के तहत जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।
इस स्कीम के जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोगों को शामिल किया जा सकता है। अगर आप इस स्कीम में जॉइंट खाते के तहत निवेश की अधिकतम राशि यानी 15 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको हर महीने बंपर कमाई हो सकती है। पोस्ट ऑफिस में एसआईएस खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का ही सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है।
हर महीने मिलेगा 9250 रुपये का फिक्स ब्याज
अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में 15 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको हर महीने 9250 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम 5 साल में मैच्यॉर हो जाती है। मैच्यॉरिटी के बाद आपके निवेश के सारे पैसे भी आपके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति