Post Office Scheme 2024: जब बात सुरक्षा के साथ निवेश की आती है तो लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीम में इंवेस्ट करते हैं। पोस्ट ऑफिस की फिक्स टाइम डिपॉजिट स्कीम की मदद से आप आराम से घर बैठे तगड़ी इनकम पैसे बना सकते हैं। इस स्कीम से आप बेहतर मुनाफा का सकते हैं। अगर आप 5 साल के लिए इसमें निवेश करते हैं तो इसके टाइम टेन्योर को बढ़ाकर फिर से 5 साल के लिए निवेश को बनाए रख सकते हैं। इस तरह से कुल आप 10 सालों में आपको मूल रकम से ज्यादा कमाई पर ब्याज पर मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि 5 लाख तक के निवेश पर आप कैसे अधिक ब्याज पा सकते हैं।
अगर 5 लाख तक का निवेश करते हैं
अगर आप 5 लाख तक का निवेश करते हैं और आप पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली टाइम डिपॉजिट में निवेश करते हैं तो इसपर आपको 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है। अगर आप 5 लाख रुपये को 10 सालों के लिए जमा करते हैं तो आपको 5,51,175 रुपये ब्याज से मिलेंगे और मैच्योरिटी रकम 10,51,175 रुपये मिलेगी।
ऐसे 5 लाख बनेंगे 10 लाख रुपये
अगर आप 5 लाख रुपये पोस्ट ऑफिस एफडी में 5 साल के लिए इन्वेस्ट करते हैं तो 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 5 साल में आपको इस रकम पर 2,24,974 रुपये ब्याज मिल जाएगा। इस तरह से कुल रकम 7,24,974 रुपये मिलते हैं, लेकिन अगर आप इस स्कीम को एक बार 5 साल के लिए एक्सटेंड करवा दें तो आपको 5,51,175 रुपए सिर्फ ब्याज के तौर पर मिलेंगे और 10 साल बाद कुल 10,51,175 रुपए मिलेंगे। इस तरह आप सिर्फ 5 लाख निवेश करके 10 लाख से ज्यादा पैसे मिलेंगे।
पोस्ट ऑफिस स्कीम आपके निवेश पर ऐसे करता है एक्सटेंड
पोस्ट ऑफिस की 1 साल की एफडी को मैच्योरिटी की तारीख से 6 महीने के भीतर एक्सटेंड कराया जा सकता है। वहीं अगर को ई 2 साल के लिए निवेश कर रहा है तो 2 साल की एफडी को मैच्योरिटी पीरियड के 12 महीने के अंदर और 3 व 5 साल की एफडी के एक्सटेंशन के लिए मैच्योरिटी पीरियड के 18 महीने के अंदर पोस्ट ऑफिस में जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आप अकाउंट ओपन करते समय भी मैच्योरिटी के बाद अकाउंट एक्सटेंशन की रिक्वेस्ट कर सकते हैं और मैच्योरिटी के दिन संबंधित टीडी अकाउंट पर लागू ब्याज दर एक्सटेंडेड पीरियड पर लागू होगी।
ये लाभ भी टाइम डिपॉजिट स्कीम में मिलता है
इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट मिलती है और पोस्ट ऑफिस कैलकुलेटर के मुताबिक, इस स्कीम में 10 लाख रुपये के निवेश पर आपको पांच साल में 4.49 लाख रुपये बतौर ब्याज मिलेगा।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति