FD Vs NSC: लोग अक्सर अपने इनवेस्टमेंट के विकल्प को लेकर काफी परेशना रहते हैं। जो लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो एफडी में पैसे निवेश कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आप एफडी का खाता आप बैंक के अलावा पोस्ट ऑफिस में भी खोल सकते हैं। लेकिन एनएससी में निवेश के लिए आपको सिर्फ पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने की अनुमति मिलती है।

Advertisement

इस आर्टिकल में हम आपको दोनो स्कीम्स से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ इसमें किस स्कीम पर कितना रिटर्न मिल सकता है, इस बात की जानकारी भी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे।

Advertisement

अगर आपको आपने पैसे सुरक्षित रखने हैं तो आप फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। फिक्स डिपॉजिट स्कीम में आपको 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर मिलता है।

इसे आप बड़ी आसानी से फिक्स करके आराम से अच्छा-खासा रिटर्न ले सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप 5 साल तक का निवेश करने वाले हैं, तो नेशनल सेविंग सेविंग सर्टिफिकेट में भी निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

एफडी का ऑप्शन आपको बैंक और पोस्ट ऑफिस में दोनो जगह आसानी से मिल जात है। अगर आप 5 साल का निवेश करने वाले हैं, तो पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर आपको 7.7 परसेंट तक का रिटर्न मिल सकता है। वहीं बैंकों के द्वारा आपको 6 प्रतिशत उपर का रिटर्न मिलता है। इसके अलावा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में आपको कई दूसरे तरह के फायदे भी मिलते हैं जिम टैक्स पर मिलने वाला लाभ भी शामिल है।

Advertisement

पोस्ट ऑफिस स्कीम पर मिलेगा कितना रिटर्न

अगर आप पोस्ट ऑफिस में एफडी करवाते हैं, तो 1 साल की एफडी पर पर आपको 6.9 प्रतिशत तक रिटर्न मिलता है। वही दो साल की एफडी स्कीम पर आपको 7 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। वहीं अगर आपकी एफडी 3 साल की एफडी में निवेश करते हैं, तो आपको 7.1 प्रतिशत का ब्याज सालाना दर पर मिलता है। वही अगर आपने 5 साल की एफडी स्कीम पर आपको 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा।

Advertisement

अगर एक साल के लिए 1 लाख रुपए निवेश करेंगे तो कितना होगा फंड

अगर आप एक साल के लिए इस स्कीम में 1 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो एक साल के टेन्योर में आपको 1,07,081 रुपए मिलेगा। यह सालाना 6.9 प्रतिशत के रिटर्न के हिसाब से किया गया है। वहीं 2 साल के निवेश पर 7 फीसदी रिटर्न के हिसाब से दो साल में 1,14,888 रुपए का फंड रेडी होगा।

Advertisement

इसके अलावा 3 साल में 7.1 प्रतिशत की दर से निवेश करते हैं, तो आपका 1,23,508 रुपए का फंड रेडी किया जा सकता है।

वहीं 5 सालों में 7.5 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से 1,44,995 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा आपको 5 साल एफडी पर भी टैक्स बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं।

एनएससी से मिलेगा कितना फायदा

अगर आपने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करते हैं, तो इसमें आपको 7.7 परसेंट का रिटर्न 5 साल के अंदर मिलता है।

अगर आपने 5 साल के लिए इस स्कीम में पैसे लगाएं हैं, तो आपको इस टेन्योर में 44,900 रुपए से ज्यादा का ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से 5 साल के साथ इस तरह कुल 1,44,903 रुपए मैच्‍योरिटी पीरियड में मिलेंगे। इसके अलावा धारा 80C के तहत टैक्‍स बेनिफिट्स भी आपको इस एफडी स्कीम पर मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: PM Mudra Loan: जानें मुद्रा लोन के लिए कौन कर सकता है अप्लाई, कैसे उठाएं इस सिक्योरिटी फ्री लोन स्किम का फायदा