Post Office Scheme 2025: अधिक रिटर्न के साथ सुरक्षित निवेश की तलाश में करने वाले निवेशकों के लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम शानदार होती हैं। पोस्ट ऑफिस की कई स्कीमों में से एक रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम छोटे निवेशकों के लिए एक बेहतरीन सेविंग ऑप्शन है। यदि आप इसमें हर महीने केवल 100 रुपये से निवेश की शुरुआत करते हैं तो अगले पांच साल में 35 लाख रुपये का फंड जमा हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस की इस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। यानी कि आप जितना लंबा निवेश करेंगे उतना ज़्यादा मुनाफा मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यह स्कीम सरकार द्वारा समर्थित होने की वजह से यह पूरी तरह सुरक्षित है। तो चलिए समझते हैं कि पूरा कैलकुलेशन...
रिस्क फ्री निवेश है ये स्कीम
अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में अपनी कमाई का 50,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार रिटर्न वाला ऑप्शन साबित हो सकता है। इस सरकारी योजना में 5 साल तक लगातार निवेश करने पर कुल 30 लाख रुपये की जमा राशि बनती है। इस पर मिलने वाला धांसू ब्याज से यह रकम लगभग 35 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
यानी कि इसमें 5 साल तक 50,000 का लगाने पर आपका निवेश 30,00,000 लाख रुपए हो जाएगा और निवेश पर रिटर्न 5,68,291 का मिलने वाला है। यानी कुल मिलाकर टोटल फंड वैल्यू 35 लाख रुपए की होगी। पोस्ट ऑफिस RD का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुरक्षा और गारंटीड रिटर्न है। यानी कि बिना किसी जोखिम के आप आसानी से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
विवरण राशि / जानकारी
- मासिक निवेश - 50,000 रुपये
- निवेश की अवधि - 5 साल
- कुल जमा राशि - 30,00,000 रुपये
- मिलने वाला ब्याज (लगभग) - 5,68,291 रुपये
- टोटल फंड वैल्यू - 35,68,291 (लगभग 35 लाख रुपये)
- योजना का फायदा- सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न, बिना किसी जोखिम के निवेश बढ़ाने का अवसर
50% तक लोन की सुविधा और टैक्स में मिलेगा बचत
इस सरकारी योजना में आपको एक साल पूरा होने के बाद अपनी जमा राशि पर 50% तक लोन लेने की सुविधा मिलती है। यानी कि आपको पैसे निकालने के लिए खाता बंद करने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, जरूरत पड़ने पर आप आसानी से राशि निकाल सकते हैं और बाद में इसे किस्तों में चुकता भी कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम न सिर्फ सुरक्षित निवेश का भरोसा देती है, बल्कि टैक्स बचत का शानदार मौका भी प्रदान करती है। इस योजना के तहत निवेशक 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट पा सकते हैं, जिससे उनकी बचत और बढ़ जाती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान