SIP vs RD Calculation: शेयर बाजार में तगड़ी तेजी से निवेशक निवेश के लिए इसी ऑप्शन को चुन रहे हैं. हाल के सालों में ये ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है. इसके लिए इनवेस्टर्स SIP के जरिए मार्केट में पैसा डाल रहे हैं. कोरोना के बाद अच्छा रिटर्न भी मिला है. इसमें हाई रिस्क पर हाई रिटर्न मिलता है. इस लिए काफी निवेशक निवेश के लिए ट्रेडिशनल इनवेस्टमेंट टूल्स को भी पसंद करते हैं.

Advertisement

जैसे की रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD में निवेश, जिसमें SIP की तरह ही मंथली निवेश किया जा सकता है. यहां निवेश की रकम SIP की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होती है, ऐसे में मंथली निवेश के लिए SIP और RD में से बेहतर कौन है? इसमें कैलकुलेशन से समझते हैं....

Advertisement

RD के लिए निवेशक बैंक या पोस्‍ट ऑफिस कहीं भी इस स्कीम को शुरू कर सकते हैं. उदाहरण के लिए हम पोस्‍ट ऑफिस के रिकरिंग डिपॉजिट स्‍कीम को चुनते हैं, जिसमें केवल 100 रुपए से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. फिलहाल पोस्‍ट ऑफिस RD में सालाना 6.7% का ब्‍याज मिल रहा, जोकि 1 जनवरी 2024 से लागू है. वहीं, म्यूचुअल फंड SIP के लिए डीमैट खाते की जरूरी होता है.

Advertisement

SIP vs RD: कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए हर महीने 3000 रुपए जमा करना शुरू किया जाए और इसे 5 साल तक किया जाए तो निव्शकों को मैच्योरिटी पर करीब 2,47,459 रुपए मिलेंगे, जिसमें कुल जमा रकम 1,80,000 रुपए है. इस पर ब्याज से लगभग 67,459 रुपए की कमाई हो सकती है. इस रिटर्न के लिए सालाना अनुमानित रिटर्न 12% तय रखा गया.

Advertisement

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD) में 5 साल की अवधि तक मंथली 3,000 रुपए किए जाने पर मैच्योरिटी रकम 2.14 लाख रुपए हो जाएगी. सालाना ब्याज दर 6.7% के ब्याज दर पर कैलकुलशन किया गया है. मैच्योरिटी रकम में कुल जमा 1,80,000 रुपए है. वहीं, ब्याज से कमाई 34,097 रुपए की है. इस स्कीम को मैच्‍योरिटी के बाद भी निवेशक आगे 5 साल के लिए जारी रख सकते हैं.

Advertisement

SIP और पोस्ट ऑफिस RD की खास बातें

इनवेस्टर्स SIP के जरिए स्टॉक मार्केट में पैसा लगाते हैं. चुंकि स्टॉक मार्केट में रिटर्न की गारंटी नहीं दी जा सकती है. ज्‍यादातर एक्‍सपर्ट वेल्‍थ क्रिएशन के हिसाब से SIP को निवेश के लिए अच्छा विकल्प मानते हैं. क्योंकि म्‍यूचुअल फंड में निवेश की रकम को फंड मैनेजर मैनेज करते हैं. इसकी वजह से इसमें रिस्क कम होता है.

Advertisement

Post Office RD की जरूरी बातें

पोस्‍ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में केवल 100 रुपए से भी इनवेस्टमेंट की शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद निवेशक 10-10 रुपए के मल्‍टीपल में डिपॉजिट कर सकते हैं. स्कीम में अधिकतम निवेश की सीमा नहीं है. पोस्ट ऑफिस RD में एक व्‍यक्ति मल्टीपल अकाउंट खुलवा सकता है. इसमें नॉमिशेन की भी सुविधा मिलती है. स्कीम में सिंगल के अलावा 3 व्‍यक्तियों तक ज्‍वाइंट अकाउंट खुल सकता है. पोस्‍ट ऑफिस में RD अकाउंट पर 12 किस्‍त जमा करने के बाद अकाउंट में जमा रकम का 50% तक लोन लिया जा सकता है.