Post Office Scheme 2024 Calculation: पोस्ट ऑफिस की ऐसी कई सारी स्कीम्स हैं जिनमें आप निवेश कर सकते हैं और तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं। लाखों लोग पोस्ट ऑफिस की अलग-अलग स्कीम में इंवेस्ट करतेहैं। अगर आप कोई जॉब करते हैं या बिजनेस करते हैं और अपनी सैलरी में से छोटा हिस्सा सेव करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम की मदद ले सकते हैं। आइए इससे जुड़ा कैलकुलेशन आपको समझाते हैं।
3000 रु के निवेश पर मिलेंगे इतने पैसे
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में इंवेस्ट करने पर आपको 6.7% का ब्याज दर मिलेगा। अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में हर महीने ₹3000 निवेश करते हैं तो आपके 5 साल में 1,80,000 रुपए जमा हो जाएंगे। अगर आपको इसमें 6.7% की दर से ब्याज मिलता है तो आपके ब्याज की राशि 34,097 रुपए होगी। इस प्रकार 5 साल के बाद जब मैच्योरिटी पूरी हो जाएगी तो इसके बाद आपको 2,14,097 रुपए मिलेंगे।
5000 रु के निवेश पर मिलेंगे इतने पैसे
अगर आप पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में हर महीने 5000 रुपये निवेश करते हैं और ये निवेश आप 5 साल तक निवेश करते हैं तो 3 लाख रुपए तक की राशि जमा हो जाएगी। 3 लाख की जमा राशि पर आपको इस स्कीम के तहत 6.7% की ब्याज दर से पैसा मिलेगा फिर आपका ब्याज 56,830 हो जाएगा। इस तरह मैच्योरिटी समय पूरी होने के बाद आपको 3,56,830 मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के फायदे
पोस्ट ऑफिस की पांच साल वाली रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अगर आप लगातार 12 किस्त जमा कर लेते हैं तो आपको लोन की सुविधा मिल जाती है। पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम अकाउंट को 100 रुपए से खोला जा सकता है, ये एक ऐसा अमाउंट है जिसे कोई भी आसानी से बचा सकता है। इसमें मैक्सिमम निवेश की लिमिट नहीं है।
इसके अलावा पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में एक व्यक्ति कितने भी अकाउंट खुलवा सकता है। साथ ही, इसमें सिंगल के अलावा 3 व्यक्तियों तक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है। बच्चे के नाम पर भी अकाउंट खुलवाने की सुविधा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान