नयी दिल्ली। निवेश के जरिए अमीर बनने के लिए जरूर नहीं कि आप बहुत मोटी रकम की बचत करें। आप बहुत छोटी-छोटी रकम की बचत करें और उस पैसे को निवेश करें, कुछ सालों में आपको एक मोटी रकम मिल जाएगी। मगर निवेश के लिए प्लानिंग बहुत जरूरी चीज है। इसी तरह आपको ये भी पता होना चाहिए कि जरूरत के लिए हिसाब से आपके लिए कौन सा निवेश ऑप्शन बेहतर रहेगा। एक शानदार स्कीम ऐसी है, जिसमें आपको रोज 333 रु बचाने पर 16 लाख रु मिल सकते हैं। हालांकि इसमें कई साल लग सकते हैं। मगर आपका फ्यूचर सेफ हो सकता है। जानते हैं स्कीम की डिटेल।
जिस स्कीम की हम बात कर रहे हैं वो है पोस्ट ऑफिस आरडी (रेकरिंग डिपॉजिट)। पोस्ट ऑफिस कई छोटी बचत योजनाओं में निवेश की पेशकश करते हैं। पोस्ट ऑफिस आरडी इन्हीं में से एक है। अच्छी बात ये है कि आप बहुत कम रकम के साथ भी इसमें निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। कम से कम आपको 100 रु महीना का निवेश करना होता है।
बता दें कि निवेश के मामले में पैसा सेफ रहना बहुत जरूरी है। आपको पैसे की सुरक्षा पर जरूर ध्यान देना चाहिए। बात पोस्ट ऑफिस की आरडी की करें तो यहां आपका पैसा 100 फीसदी सुरक्षित रहेगा। क्योंकि इसमें सरकार की गारंटी होती है। पोस्ट ऑफिस आरडी में जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं। यहां अधिकतम निवेश पर कोई लिमिट नहीं होती।
पोस्ट ऑफिस आरडी में आप 5 साल के लिए अकाउंट खोल सकते हैं। इससे कम अवधि के लिए आरडी खाता नहीं खोला जा सकता। ब्याज की गणना तिमाही आधार पर सालाना ब्याज दर के हिसाब से होती है। हर तिमाही में ब्याज का पैसा जुड़ता रहता है। इस सम आरडी पर 5.8 फीसदी ब्याज मिल रहा है, जो कई बैंकों की एफडी से बेहतर हो सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीमों पर दी जाने वाली ब्याज दर की हर तिमाही में समीक्षा की जाती है। यानी हर तिमाही में ब्याज दर बढ़ भी सकती है और कम भी हो सकती है। मगर ऐसा हर तिमाही में नहीं होता। पिछली कई तिमाहियों से पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यदि आप पोस्ट ऑफिस की आरडी में 10 साल तक हर महीने 10000 रु (डेली 333 रु) का निवेश करें तो आप 16 लाख रु से अधिक का फंड बना सकते हैं। 10 सालों में आपकी कुल निवेश राशि होगी 12 लाख रु। इस पर 10 सालों में मिलने वाली कुल ब्याज की रकम होगी 4,26,476 रु। ये गणना मौजूदा 5.8 फीसदी की ब्याज दर पर की गयी है। आरडी में निवेश से पहले कुछ अन्य बातें जान लें कि सही समय पर किस्त न जमा करने पर जुर्माना लगता है। ये एक फीसदी होगा। यदि आपने लगातार 4 किस्तें नहीं जमा की खाता बंद कर दिया जाएगा। मगर इसे आप दोबारा एक्टिव करा सकते हैं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका