Post Office Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम बड़ी कमाल की चीज होती है. सरकार ऐसी कई स्कीम्स ऑफर करती है, जिनमें केवल 100 रुपए से भी इनवेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है. ऐसी ही एक स्कीम पोस्‍ट ऑफिस में रिकरिंग डिपॉजिट स्‍कीम है. जहां महज 100 रुपए से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. बता दें कि पोस्‍ट ऑफिस की RD में 6.7% सालाना ब्‍याज मिल रहा, जोकि 1 जनवरी 2024 से लागू है.

Advertisement

100 रुपए से बनें लखपति

पोस्ट ऑफिस RD में ब्‍याज की कम्‍पाउंडिंग तिमाही आधार पर की जाती है. इस सरकारी स्कीम में निवेशकों की ओर से इनवेस्ट फंड सुरक्षित होता है. पैसे से पैसा बनाने के लिए अगर रेगुलर इस स्कीम में निवेश किया जाता है तो भविष्य की सभी फाइनेंशियल जरूरतें पूरी हो सकती हैं. उदाहरण के तौर पर मान लेते हैं कि निवेशक हर दिन 100 रुपए तक की मिनिमम बचत करता है. इस लिहाज से हर महीने 3000 रुपए बचत होगा. इसे हर महीने पोस्ट ऑफिस की RD अकाउंट में जमा करते हैं, तो लाखों की रकम तैयार किया जा सकता है.

Advertisement

Post Office RD की खास बातें

पोस्‍ट ऑफिस में रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में महज 100 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं. अकाउंट में मिनिमम 100 रुपए से अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसके बाद निवेशक 10-10 रुपए के मल्‍टीपल में डिपॉजिट कर सकते हैं. जबकि स्कीम में अधिकतम निवेश की लिमिट नहीं है. पोस्ट ऑफिस RD में एक व्‍यक्ति मल्टीपल अकाउंट खुलवा सकता है.

Advertisement

स्कीम में सिंगल के अलावा 3 व्‍यक्तियों तक ज्‍वाइंट अकाउंट खुल सकता है. माइनर के लिए पैरेंट्स खाता खुलवा सकते हैं. पोस्‍ट ऑफिस के RD अकाउंट की मैच्‍योरिटी 5 साल में होती है. लेकिन निवेशक 3 साल के बाद ही पैसा निकाल सकते हैं यानी 3 साल बाद प्री-मैच्‍योर क्‍लोजर किया जा सकता है. पोस्‍ट ऑफिस में RD अकाउंट पर 12 किस्‍त जमा करने के बाद अकाउंट में जमा रकम का 50% तक लोन लिया जा सकता है.

Advertisement

RD पर कितनी होगी ब्याज से कमाई?

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट कैलकुलेटर (Post Office RD Calculator) के मुताबिक हर महीने 3,000 रुपए किया जाता है. इस तरह RD में 5 साल की अवधि के लिए मैच्योरिटी रकम 2.14 लाख रुपए हो जाएगी. इसमें निवेशक की ओर से कुल जमा रकम 1,80,000 रुपए होगा. साथ ही कुल जमा पर ब्याज से 34,097 रुपए की गारंटीड कमाई होगी. यानी रोजाना 100 रुपए की सेविंग और मंथली इनवेस्टमेंट पर मोटी रकम तैयार की जा सकती है. खास बात तो ये है कि मैच्‍योरिटी के बाद भी निवेशक आगे 5 साल के लिए आरडी अकाउंट को जारी रख सकते हैं. इसमें नॉमिशेन की भी सुविधा मिलती है.