Power of 100 Rupees: 100 रुपए की रकम को आप कैसे देखते हैं? बेहद छोटी रकम ना...तो आपको बता दें कि इसी छोटी रकम से आप लखपति भी बन सकते हैं. क्योंकि स्मॉल सेविंग बड़ी कमाल की चीज होती है. लेकिन शर्त ये है कि सेविंग को नियमित रखा जाए. सरकार ऐसी कई स्कीम्स ऑफर करती है, जिनमें केवल 100 रुपए से भी इनवेस्टमेंट शुरू किया जा सकते हैं. ऐसी ही एक स्कीम आपके नजदीकी पोस्‍ट ऑफिस में भी है, जिसे रेकरिंग डिपॉजिट स्‍कीम (Post Office RD Account) कहते हैं. इसमें महज 100 रुपए से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. बता दें कि पोस्‍ट ऑफिस की RD में 6.7% सालाना ब्‍याज मिल रहा, जोकि 1 जनवरी 2024 से लागू है.

Advertisement

100 रुपए के जमा से बनें लखपति

पोस्ट ऑफिस RD में ब्‍याज की कम्‍पाउंडिंग तिमाही आधार पर की जाती है. खास बात तो ये है कि निवेशकों की ओर से जमा रकम एकदम सेफ होता है. यानी निवेश पर कोई भी रिस्क नहीं है. पैसे से पैसा बनाने के लिए अगर आप रेगुलर इस स्कीम में निवेश करते हैं तो फाइनेंशियल जरूरतें पूरी हो सकती हैं. उदाहरण के तौर पर मान लेते हैं कि हर दिन 100 रुपए बचत करते हैं और महीने का 3000 रुपए बचत कर रहे. इसे मंथली सेविंग्स पोस्ट ऑफिस की RD में करते हैं, तो कितनी रकम तैयार कर लेंगे...चलिए कैलकुलेशन से समझते हैं...

Advertisement

5 साल जमा पर कितनी होगी ब्याज से कमाई

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट कैलकुलेटर (Post Office RD Calculator) के मुताबिक हर महीने 3,000 रुपए की RD 5 साल की अवधि के लिए करने पर मैच्योरिटी रकम 2.14 लाख रुपए हो जाएगी, जिसमें निवेशक की ओर कुल जमा 1,80,000 रुपए होगा. इस पर ब्याज से 34,097 रुपए की गारंटीड कमाई होगी. मैच्‍योरिटी के बाद आगे निवेशक 5 साल के लिए आरडी अकाउंट को जारी रख सकते हैं. इसमें नॉमिशेन की भी सुविधा मिलती है.

Advertisement

Post Office RD के बारे में जान लें

पोस्‍ट ऑफिस में रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में महज 100 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं. अकाउंट में मिनिमम 100 रुपए से अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसके बाद निवेशक 10-10 रुपए के मल्‍टीपल में डिपॉजिट कर सकते हैं. जबकि स्कीम में अधिकतम निवेश की लिमिट नहीं है. पोस्ट ऑफिस RD में एक व्‍यक्ति मल्टीपल अकाउंट खुलवा सकता है.

Advertisement

स्कीम में सिंगल के अलावा 3 व्‍यक्तियों तक ज्‍वाइंट अकाउंट खुल सकता है. माइनर के लिए पैरेंट्स खाता खुलवा सकते हैं. पोस्‍ट ऑफिस के RD अकाउंट की मैच्‍योरिटी 5 साल में होती है. लेकिन निवेशक 3 साल के बाद ही पैसा निकाल सकते हैं यानी 3 साल बाद प्री-मैच्‍योर क्‍लोजर किया जा सकता है. पोस्‍ट ऑफिस में RD अकाउंट पर 12 किस्‍त जमा करने के बाद अकाउंट में जमा रकम का 50% तक लोन लिया जा सकता है.