नई दिल्ली, जुलाई 18। अगर आपके पास अतिरिक्त पैसा है और आप इस पैसे को किसी अच्छी जगह निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो दो बातों का जरूर ध्यान रखें। पहला कि आपका पैसा सुरक्षित रहे और दूसरा आपको गारंटीड रिटर्न मिले। ये दोनों मकसद पोस्ट की छोटी बचत योजनाओं में पूरे हो सकते हैं। ये स्थिति पर निर्भर है कि आपके लिए कौन-सी योजना बेहतर रहेगी। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं अच्छा और गारंटीड रिटर्न दिला सकती हैं। इनमें आपका पैसा भी सुरक्षित रहेगा। असल में आपका जो पैसा पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम में जमा होगा उस पर सॉवरेन गारंटी दी जाती है। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस की उस स्कीम की जानकारी देंगे, जिसमें आपको सिर्फ 5 साल में 6 लाख रु का ब्याज मिल जाएगा।
पोस्ट ऑफिस की ढेर सारी स्कीमों में से एक है नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी)। ये स्कीम आपको एफडी से ज्यादा ब्याज दिला सकती है। पोस्ट ऑफिस की एनएससी योजना पर इस समय 6.8 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है। इस समय आपको इतनी ब्याज दर किसी भी बड़े बैंक में एफडी पर मुश्किल मिलेगी। ध्यान रहे कि आप जो पैसा एनएससी में निवेश करेंगे उसमें सालाना ब्याज जुड़ता रहेगा, मगर आपको भुगतान एक साथ मैच्योरिटी पर ही होगा।
एनएससी योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। मगर यदि आप चाहें तो मैच्योरिटी के बाद अपने निवेश को 5 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं। एनएससी इस समय आपको 100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये, 5000 रुपये और 10,000 रुपये के रेट में मिल जाएंगे। एनएससी में अलग-अलग कीमत के जितने चाहे उतने सर्टिफिकेट खरीद कर निवेश कर सकते हैं।
एनएससी में आपको कम से कम 100 रुपये का निवेश करना होगा। क्योंकि सबसे सस्ता एनएससी इसी रेट पर उपलब्ध है। जहां अधिकतम निवेश की बात है तो इसकी कोई लिमिट नहीं है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के तहत एनएससी निवेशकों को सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स की छूट मिलती है। यानी ये एक टैक्स सेविंग ऑप्शन है।
6 लाख रु का ब्याज प्राप्त करने के लिए किसी निवेशक को एनएससी में 15 लाख रुपये का निवेश करना होगा। अब देखा जाए तो 6.8 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से 5 साल में उस निवेशक की निवेश राशि 20.85 लाख रुपये हो जाएगी। यानी करीब 6 लाख रु का ब्याज उसे 5 साल में ही मिल जाएगा।
राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र, जिसे आम तौर पर एनएससी के नाम से जाना जाता है, भारत सरकार का एक सेविंग बॉन्ड है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से भारत में छोटी बचत और आयकर बचत निवेश के लिए किया जाता है। यह पोस्ट ऑफिस की एक बचत स्कीम है। इन्हें भारत में किसी भी डाकघर से कोई वयस्क (या तो अपने नाम से या नाबालिग की ओर से), कोई नाबालिग, एक ट्रस्ट या दो वयस्क संयुक्त रूप से खरीद सकते हैं। ये पांच और दस साल की मैच्योरिटी के लिए जारी किए जाते हैं और लोन लेने के लिए बैंकों के पास इन्हें गिरवी रखा जा सकते है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति