नई दिल्ली: पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। प्राइवेट बैंक की ही तरह पोस्ट ऑफिस बैंक में खाता खुलवाने पर ग्राहकों को कई सहुलियतें मिलती हैं। पोस्ट ऑफिस बैंक में खाता बड़ी आसानी से खोला जा सकता है। Post Office: जल्द ही खोलें Saving Account, मिलेगा अच्छा रिटर्न
जीडीएस ब्रांच में निकासी की बढ़ाई गई सीमा
अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस में तो आपके लिए जरूरी खबर है। बता दें 1 अप्रैल 2021 से पोस्ट ऑफिस ग्राहकों के लिए कुछ नए नियम लागू हो रहे हैं। अब नए नियमों के अनुसार, जमा और निकासी नियम अलग-अलग डाकघर के खातों पर लागू होंगे और यह राशि पोस्ट ऑफिस खाते की प्रकृति के अनुसार अलग-अलग होगी। पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट ग्राहकों के लिए नया नियम पोस्ट ऑफिस जीडीएस ब्रांच में निकासी की सीमा बढ़ाएगी।
अब प्रति व्यक्ति निकासी की सीमा 5,000 रुपये से बढ़ा दी गई है। बता दें कि ऐसे समय में जब कई बैंकों ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दर में कटौती कर रहे हैं, डाकघर की बचत खाते की ब्याज दर 4 प्रतिशत प्रति वर्ष है। ग्रामीण डाक सेवा की ब्रांच में अब खाताधारक एक दिन में 20,000 रुपये निकाल सकते हैं, पहले ये लिमिट 5,000 रुपये थी। इस कदम का उद्देश्य समय के साथ डाकघर की जमा राशि बढ़ाना है।
इसके अलावा कोई भी ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) एक दिन में एक खाते में 50,000 रुपये से ज्यादा कैश जमा लेन-देन को स्वीकार नहीं करेगा। यानी कि एक दिन में एक खाते में 50,000 रुपये से ज्यादा का कैश लेन-देन नहीं किया जा सकता है। नए नियमों के मुताबिक बचत खाते के अलावा अब सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस), मासिक आय योजना (एमआईएस), किसान विकास पत्र (केवीपी), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) योजनाओं में जमा चेक के जरिए स्वीकार या विदड्रॉल फार्म के जरिए किया जाएगा। पोस्ट ऑफिस के नए नियम कहते हैं कि किसी भी कोर बैंकिंग सक्षम पोस्ट ऑफिस में प्रस्तुत किए जाने पर किसी भी सीबीएस पोस्ट ऑफिस के सभी PosB चेक को एट पार चेक के रूप में माना जाएगा और इन्हें क्लियरिंग के लिए नहीं भेजा जाएगा।
एक ही दिन में, एक खाते में 50,000 रुपये से अधिक का कोई भी नकद लेनदेन अन्य एसओएल पर अधिकृत नहीं है। पोस्ट ऑफिस में खोले गए बचत खाते के लिए मिनिमम बैलेंस 500 रुपये रखना जरूरी है। अगर आपके खाते में 500 रुपये से कम रुपये हुए तो खाता रख-रखाव फीस के रूप में 100 रुपये काट लिए जाएंगे।
- डाकघर बचत खाता
- 5 वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता
- डाकघर सावधि जमा खाता
- डाकघर मासिक आय योजना खाता
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
- 15 वर्षीय सार्वजनिक भविष्य निधि खाता
- सुकन्या समृद्धि खाता
- राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र
- किसान विकास पत्र
योजना ब्याज (प्रतिशत/वार्षिक)
डाकघर बचत खाता 4.0
1 वर्षीय टीडी खाता 5.5
2 वर्षीय टीडी खाता 5.5
5 वर्षीय टीडी खाता 6.7
5-वर्षीय आरडी 5.8
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 7.4
पीपीएफ 7.1
किसान विकास पत्र 6.9
सुकन्या समृद्धि खाता 7.6
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान