Post Office Scheme: अगर आप हर महीने एक निश्चित रकम कमाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इस योजना में एक बार निवेश करने के बाद, आपको हर महीने एक निश्चित ब्याज राशि मिलती है, जो सीधे आपके खाते में आती है। इस योजना में थोड़े से निवेश से भी आप लंबी अवधि में एक अच्छा फंड बना सकते हैं।

Advertisement

इसमें पैसा सुरक्षित रहेगा

आपको बता दें कि इस योजना की सबसे खास बात यह है कि आपका निवेश 100 प्रतिशत सुरक्षित है, क्योंकि यह सरकार से संचालित एक योजना है। इस योजना को शुरू करने के लिए, बस अपने नजदीकी डाकघर में जाएं और अपने बचत खाते की जानकारी अपने आधार कार्ड के साथ जमा करें।

Advertisement

आप कितना निवेश कर सकते हैं

इस शानदार योजना में, निवेशक अकेले या किसी के साथ संयुक्त रूप से खाता खोल सकते हैं। एकल खाते में अधिकतम 9 लाख रुपये और संयुक्त खाते में ₹15 लाख तक निवेश किया जा सकता है। वर्तमान में, इस योजना पर ब्याज दर लगभग 7.4 प्रतिशत प्रति वर्ष है। इसमें खाता खोलने के लिए न्यूनतम 1,000 रुपये जमा करना जरूरी है।

Advertisement

10 लाख के निवेश पर कितनी होगी इनकम

अगर निवेशक पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में संयुक्त खाते में लगभग 10 लाख रुपये जमा करते हैं, तो उन्हें हर महीने लगभग 6,167 रुपये यानी सालाना लगभग 74,004 रुपये की कमाई होगी। खास बात यह है कि यह रकम सीधे आपके पोस्ट ऑफिस बचत खाते में जमा हो जाएगी।

पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम क्या है?

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) उन लोगों के लिए सबसे अच्छी है जिनके पास आय का कोई नियमित स्रोत नहीं है, खासकर सेवानिवृत्ति के बाद। इस योजना से आपको हर महीने एक निश्चित ब्याज की गारंटी मिलती है, जिससे घर का खर्च आसानी से चल सकता है। तो खास बात यह है कि आप इसे अपने नाम के साथ-साथ बच्चों के नाम पर भी खोल सकते हैं। इसे 5 साल की मैच्योरिटी के बाद भी बढ़ाया जा सकता है।