Post Office New Scheme: अगर आप अपने बेटे के लिए हर महीने एक रेग्युलर इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो इसके लिए पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम आपके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकता है। इस स्कीम से आप हर महीने बेटे के लिए 9,250 रुपए तक कमा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसमें निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और अपने बेटे के भविष्य को सिक्योर कर सकते हैं।
इतना मिलेगा ब्याज
Post Office MIS में पैसा अधिकतम 5 साल के लिए जमा किया जाता है। फिलहाल 7.4% के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। जॉइंट अकाउंट के जरिए इस स्कीम से 9,250 रुपए तक की कमाई की जा सकती है। ये स्कीम रिटायर्ड लोगों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। अगर पति-पत्नी मिलकर इसमें निवेश करें तो अपने लिए मंथली इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। इस स्कीम के सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। आपकी डिपॉजिट की गई रकम एकदम सुरक्षित रहती है और ब्याज से हर महीने आपकी कमाई होती है।
जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए डिपॉजिट करते हैं तो आपको 7.4 फीसदी ब्याज के हिसाब से एक साल में 1,11,000 रुपए की गारंटीड कमाई होगी। वहीं, 5 सालों में आप ब्याज से 1,11,000 x 5 = 5,55,000 रुपए कमा लेंगे। इसके अलावा 10 साल में देखा जाए तो 1,110,000 रुपये हो जाएंगे। ब्याज से होने वाली सालाना कमाई 1,11,000 को अगर 12 हिस्सों में बांटें तो 9,250 आएगा। यानी हर महीने आपके बेटे को 9,250 रुपए की इनकम मिल जाएगी।
अगर सिंगल अकाउंट में निवेश करते हैं
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में सिंगल अकाउंट ओपन कराते हैं और इसमें 9 लाख रुपए डिपॉजिट करते हैं तो एक साल में 66,600 रुपए ब्याज के तौर पर ले सकते हैं और पांच सालों में ब्याज से ही 66,600 x 5 = 3,33,000 रुपए की कमाई कर सकते हैं। इस तरह 66,600 x 12 = 5,550 रुपए महीने आप सिर्फ ब्याज से कमा सकते हैं और बेटे के नाम कर सकते हैं।
बार-बार निवेश का नहीं होता है झंझट
इसके अलावा इस स्कीम में आपको बार-बार निवेश नहीं करना होता है यानी कि आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। वर्तमान में इस स्कीम में 7.4 फीसदी के हिसाब से सालाना ब्याज मिलता है।
ऐसे खोलें अपना अकाउंट
कोई भी देश का नागरिक अकाउंट इसमें खोल सकता है। आप अपने बेटे के नाम से भी अकाउंट खोल सकते हैं। बेटा 10 साल से कम उम्र का है तो उसके नाम पर उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक अकाउंट खोल सकते हैं। बेटे की उम्र 10 साल होने पर वह खुद भी अकाउंट के संचालन का अधिकार पा सकता है।
नजदीक के पोस्ट ऑफिस में जाकर आप इस स्कीम के लिए अपना अकाउंट ओपन कर सकते हैं। अकाउंट ओपन करने के लिए आपको केवाईसी फॉर्म भरकर पैन कार्ड की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की कॉपी और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी सबमिट करना होगा। अगर आप ज्वाइंट अकाउंट ओपन करते हैं तो आपको दूसरे मेंबर का भी पैन कार्ड अटैच करना होगा।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका