नई दिल्ली। हर आदमी चाहता है कि उसे निवेश पर हर माह गारंटीड कमाई मिले। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो हर माह गारंटीड कमाई वाली पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यह देश की अकेली हर माह कमाई कराने वाली स्कीम है, जिसमें निवेश की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। इस स्कीम में बहुत अच्छे फायदे को देखते हुए सरकार सीमित निवेश की ही इजाजत देती है। अगर आप भी हर माह 4950 रुपये की गारंटीड कमाई चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि यह स्कीम क्या है और इसमें कितना अधिकतम निवेश किया जा सकता है।
हर माह कमाई कराने वाली इस स्कीम का नाम डाक घर मासिक आय योजना खाता (एमआईएस) है। इस स्कीम में निवेश कर हर माह अधिकतम 4950 रुपये की कमाई की जा सकती है। इस स्कीम में पोस्ट ऑफिस इस वक्त 6.6 फीसदी ब्याज दे रही है।
पोस्ट ऑफिस की एमआईएस में जमा को लेकर नियम बनाए गए हैं। सरकार पोस्ट ऑफिस की एमआईएस में सिंगल नाम से अधिकतम 4.50 लाख रुपये जमा करने की छूट देती है। वहीं अगर ज्वाइंट नाम से इस स्कीम में पैसा जमा किया जाए तो अधिकतम 9 लाख रुपये जमा किया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस की एमआईएस में हर माह ब्याज दिया जाता है। स्कीम पूरी होने के बाद आपका जमा पैसा लौटा दिया जाता है। अगर कोई व्यक्ति इस स्कीम सिंगल नाम से अधिकतम .50 लाख रुपये जमा करता है तो उसे हर माह 2475 रुपये ब्याज के रूप में मिलता है। साल में यह पैसा 29,700 रुपये होता है। वहीं अगर ज्वाइंट नाम से यह अकाउंट खोला जाता है तो हर माह 4,950 रुपये का ब्याज मिलता है। सालाना यह ब्याज 59,400 रुपये होता है।
पोस्ट ऑफिस एमआईएस में हर भारतीय अपना अकाउंट खोल सकता है। यह सिंगल नाम से या ज्वाइंट नाम से खोला जा सकता है। यह स्कीम 5 साल की होती है। यानी पोस्ट ऑफिस की एमआईएस में एक बार पैसा जमा करने पर 5 साल तक हर माह ब्याज मिलेगा। स्कीम पूरी होने पर जमा मूलधन लौटा दिया जाता है।
पोस्ट ऑफिस की एमआईएस को न्यूनतम 1000 रुपये से खोला जा सकता है। इसके बाद अगर ज्यादा पैसे जमा करने हों तो 100 रुपये के गुणांक में जमा किए जा सकते हैं। हालांकि सिंगल नाम से 4.50 लाख रुपये और संयुक्त नाम से 9 लाख रुपये अधिकतम जमा किए जा सकते हैं। अगर जमाकर्ता को बीच में पैसों की जरूरत पड़े तो वह शर्तों के साथ इस स्कीम से अपना पैसा वापस निकाल सकता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?