Post Office MIS 2024: मेहनत की गाढ़ी कमाई के जमा पर धमाकेदार रिटर्न मिले तो क्या ही बात है...सरकार इसके लिए कई सेविंग स्कीम ऑफर करती है. इन्हीं में से एक पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post Office MIS) है. इस स्कीम में सालाना 7.4% का ब्याज दर ऑफर किया जा रहा. सरकारी स्कीम में निवेशकों को मूल जमा पर हर महीने ब्याज की रकम अदा की जाती है. ब्याज की रकम निवेशक की पोस्ट ऑफिस के खाते में आती है. खास बात तो ये है कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश पर TDS नहीं कटता. हालांकि, जो ब्याज निवेशक के हाथ में आता है, वो टैक्सेबल होता है.

Advertisement

Post Office MIS 2024

Post Office की मंथली इनकम स्कीम में एक व्यक्ति अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपए ही जमा कर सकता है. ज्वॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए तक जमा किया जा सकते हैं. निवेशक चाहें तो कुल प्रिंसिपल अमाउंट 5 साल की मेच्योरिटी पीरियड के बाद वापस मिल जाएगा. इसे आगे 5-5 साल और भी बढ़ा सकते हैं. हर 5 साल बाद ऑप्‍शन होगा कि अपना प्रिंसिपल अमाउंट विथड्रॉ कर लें या फिर स्कीम को आगे बढ़ा सकते हैं. अकांउट पर मिलने वाले ब्‍याज का पेमेंट पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में हर महीने किया जाता है.

Advertisement

Post Office MIS 2024 Calculation

कुल निवेश: 9 लाख रुपए
सालाना ब्याज दर: 7.4%
मैच्योरिटी अवधि: 5 साल
ब्याज से कमाई: 3,33,000 रुपए
मंथली इनकम: 5,550 रुपए

Post Office MIS: प्री-मैच्‍योर क्‍लोजर के नियम

Post Office की मंथली सेविंग स्कीम में मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने का नियम भी है. निवेशक मैच्‍योरिटी से पहले पैसा निकालना चाहे तो ये सुविधा निवेश के 1 साल के बाच मिलती है. उसके लिए रकम निकासी संभव नहीं है. प्री-मैच्‍योर क्‍लोजर की स्थिति में निवेशको पेनल्‍टी देनी होती है. इसके तहत 1 से 3 साल के बीच में रकम निकासी पर डिपॉजिट अमाउंट का 2% काटकर वापस किया जाता है.