Post Office Investment Schemes: अगर आपको अपने पैसे बिना दाव पर लगाए अच्छा खासा रिटर्न चाहिए तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके काफी काम में आ सकती है। पोस्ट ऑफिस की इस इन्वेस्टमेंट स्कीम के जरिए 115 महीने के अंदर आपका पैसा गारंटी के साथ डबल हो जाता है। इस स्मॉल सेविंग स्कीम का नाम Post Office Kisan Vikas Patra है। इस योजना में आपका निवेश पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इस आर्टिकल में हम आपको इस स्कीम से जुड़ी हुई तमाम और जानकारियां दे रहे हैं और उनके फायदे के बारे में भी बता रहे हैं। ताकि आप इनमें इन्वेस्ट करके सभी फायदे उठा सकें।

Advertisement

मिलता है कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा

Advertisement

आपको लग रहा होगा कि यह स्कीम कैसे 115 महीने के अंदर आपके पैसे को दो गुना कर देती है। तो आपको बताते चले कि यह पोस्ट ऑफिस की स्कीम आपको हर साल 7.5 प्रतिशत का चक्रवृद्धि ब्याज यानी कंपाउंड इंटरेस्ट देती है। कंपाउंड इंटरेस्ट में जो राशि आपको ब्याज के तौर पर मिलती है उसे पर भी अगली बार ब्याज मिलता है। इस तरह से आपके पैसे धीरे-धीरे बढ़ते जाते हैं और 115 महीने के अंदर यह अमाउंट दोगुना हो जाता है।

Advertisement

कौन कर सकता है इसमें इन्वेस्ट

आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि इस स्कीम को साल 1988 में किसानों की आमदनी को दो गुना करने के लिए शुरू किया गया था। हालांकि अब इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 10 साल से ऊपर है अपना अकाउंट खोल सकता है। 10 साल के बच्चे के नाम पर भी यह किसान विकास पत्र लिया जा सकता है। इसमें आप इंडिविजुअल और जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।

Advertisement

इस अकाउंट को खोलते समय कौन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

अगर आपको किसान विकास पत्र योजना में खाता खोलना है तो आपको पासपोर्ट साइज की फोटो, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट को किसान विकास पत्र के एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करके देना होगा।

कहां मिलेगा फॉर्म

अब आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि किसान विकास पत्र में निवेश करने के लिए आपको इसका फॉर्म कहां से मिलेगा। जैसा कि इस आर्टिकल के शुरू में ही बताया गया है यह एक पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम है, तो आप अपने पास के डाकघर में किसान विकास पत्र योजना के तहत इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

Advertisement

मिल रही जानकारी के मुताबिक अगर आप इस स्कीम में पैसा डालते हैं तो मात्र 115 महीने यानी 9 साल 5 महीने के अंदर आपका पैसा दोगुना हो जाता है।

इस योजना के तहत आप 5000 से लेकर 50000 तक के सर्टिफिकेट खरीद सकते हैं। अगर आप चाहे तो इसमें 1000 रुपए तक का न्यूनतम निवेश भी कर सकते हैं। इस योजना में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इसलिए आप जितनी चाहे उतनी राशि किसान विकास पत्र योजना के तहत निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत आपका पैसा गारंटी के साथ डबल किया जाता है और इसमें किसी भी तरह का मार्केट रिस्क भी शामिल नहीं होता है और इसी वजह सेलोग इसमें जबरदस्त इन्वेस्टमेंट भी करते हैं।