नई दिल्ली, मई 8। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक पेंशन योजना है। ये योजना विशेष रूप से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। इसे 4 मई 2017 को 31 मार्च 2020 तक के लिए शुरू किया गया था। मगर इस योजना को बाद में 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया। इसे 31 मार्च 2020 से आगे तीन वर्षों की अवधि के लिए मार्च 2023 के लिए बढ़ा दिया गया था। आगे जानिए इस योजना की डिटेल।
भारत सरकार ने पीएमवीवीवाई योजना के तहत पेंशन दर में संशोधन किया है। आपको बता दें कि इस योजना के नियम और शर्तों के अनुसार, एक वर्ष के दौरान बेची गई पॉलिसियों के लिए पेंशन की गारंटीड रेट की समीक्षा प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में की जाएगी। ये काम वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जाता है। एक खास बात यह है कि एलआईसी इस योजना को संचालित करने के लिए पूरी तरह से अधिकृत और इकलौती संस्था है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए योजना 7.40 फीसदी प्रति वर्ष मासिक देय की सुनिश्चित पेंशन प्रदान करेगी। पेंशन की यह सुनिश्चित दर 31 मार्च, 2023 तक खरीदी गई सभी पॉलिसियों के लिए 10 वर्ष की पूर्ण पॉलिसी अवधि के लिए देय होगी। इस बात की जानकारी एलआईसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दे रखी है।
इस योजना को ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। इस योजना को ऑनलाइन खरीदने के लिए आप एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर लॉग ऑन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप एलआईसी की शाखा में जाकर प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-इस योजना में कोई टैक्स छूट नहीं मिलती है। यह सिर्फ एक निवेश योजना है।
- 60 साल से अधिक उम्र के लोग अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपको 31 मार्च 2023 से पहले आवेदन करना होगा।
- 18 फीसदी जीएसटी सामान्य बीमा योजनाओं और टर्म बीमा योजनाओं पर लगाया जाता है। लेकिन इस योजना में जीएसटी पर छूट है।
- नागरिकों को निवेश के आधार पर 1,000 रुपये से लेकर 9,250 रुपये प्रति माह तक की पेंशन मिलती है।
न्यूनतम प्रवेश आयु 60 वर्ष और अधिकतम प्रवेश आयु की कोई सीमा नहीं है। पॉलिसी अवधि 10 वर्ष की है। न्यूनतम पेंशन आपको 1,000 रु प्रति माह मिलेगा। वहीं 3,000 रु प्रति तिमाही, 6,000 रु प्रति छमाही और 12,000 रु प्रति वर्ष की पेंशन ली जा सकती है। अधिकतम पेंशन आपको 9,250 रु प्रति माह मिल सकती है। जबकि 27,750 रु प्रति तिमाही, 55,500 रु प्रति छमाही और 1,11,000 रु प्रति वर्ष की पेंशन दी जा सकती है।
कैसे मिलेगी पेंशन
आपको पेंशन मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक मिल सकती है। पेंशन का भुगतान आपको एनईएफटी या आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से होगा। योजना के लिए आपके पास आधार होना जरूरी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान