PM Kisan 21st Installment: देशभर के किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। इस बार सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि लाखों किसानों को 2000 रुपए की राशि दी गई है। लेकिन फिर कई ऐसे किसान भी जिनके खातों में अभी तक कोई भी रकम नहीं आई है। ऐसे समय में आपको तुरंत अपना स्टेटस चेक करना चाहिए नहीं तो शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

Advertisement

21वीं किस्त में इतने किसानों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को कोयंबटूर में कार्यक्रम में शिरकत की जहां उन्होंने 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपए भेजे। अगर आप भी ऐलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अंदर आते हैं और अभी तक आपके अकाउंट में 2000 रुपए की राशि नहीं आई है तो आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि नाम लाभार्थी सूची में मौजूद है या नहीं।

Advertisement

इन कारणों से फंसे पैसे

कई बार किसानों के खातों में पैसे आते रहते हैं लेकिन अचानक से रुक जाते हैं इसकी एक वजह यह भी उनका e-KYC पूरा नहीं हुआ होता है। अगर आपने अपने खाते का e-KYC नहीं कराया है तो तुरंत करा लीजिए वरना पैसे आने में दिक्कत हो सकती है। जैसे ही आप e-KYC के प्रोसेस को पूरा कर लेंगे तो अगली किस्त के साथ पिछली किस्त भी मिल जाएगी। इसलिए कहा जाता है समय-समय पर अपने PM Kisan खाते का स्टेटस वेबसाइट पर चेक करते रहना चाहिए।

Advertisement

ऐसे करें अपना PM Kisan स्टेटस चेक

पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं: pmkisan.gov.in

Beneficiary Status पर क्लिक करें।

आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड अकाउंट नंबर डालें।

Get Data पर क्लिक करें।

यहां आपको पता चल जाएगा कि किस्त क्यों रुकी है और आपका नाम सूची में है या नहीं।

कैसे करें शिकायत दर्ज?

अगर आप पात्र हैं और फिर भी किस्त नहीं मिली, तो शिकायत दर्ज करने के लिए ये विकल्प उपलब्ध हैं:

Advertisement

ईमेल

अपनी समस्या विस्तार से लिखकर भेजें:

pmkisan-ict@gov.in

pmkisan-funds@gov.in

हेल्पलाइन नंबर

011-24300606,

155261

टोल-फ्री नंबर

1800-115-526

सरकार का आश्वासन

केंद्र सरकार ने कहा है कि सभी योग्य किसानों को उनकी किस्त जरूर दी जाएगी। इसलिए समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहें और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन से संपर्क करें।