PM Kisan Yojana 22th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए साल 2026 की शुरुआत एक अहम मैसेज लेकर आई है। देशभर के करोड़ों किसान अब योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार सरकार ने कुछ नई शर्तों पर सख्ती दिखाई है।

Advertisement

अगर तय नियम पूरे नहीं हुए, तो अगली किस्त मिलने में देरी हो सकती है या पैसा रुक भी सकता है। ऐसे में किसानों को पहले से ही जरूरी काम पूरे करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisement

पीएम किसान योजना का मकसद

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा देती है। इस योजना में हर ऐलिजिबल किसान को सालाना 6000 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि तीन बराबर किस्तों में मिलती है और हर चार महीने में 2000 रुपए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों को 21 किस्तों का फायदा मिल चुका है।

Advertisement

22वीं किस्त कब आ सकती है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana Kisht Kab Aaegi) की 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी होने की संभावना है। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसकी पक्की तारीख सामने नहीं आई है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे किसी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक पोर्टल या ऐप से ही जानकारी लें।

Advertisement

फार्मर आईडी बनी सबसे जरूरी शर्त

इस बार सरकार ने यूनिक Farmer ID को योजना से जोड़ दिया है। अब सिर्फ e-KYC कराने से ही काम पूरा नहीं माना जाएगा। जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं होगी, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। फार्मर आईडी एक तरह की डिजिटल पहचान है, जिसमें किसान की जमीन, फसल और खेती से जुड़ी जानकारी दर्ज रहती है। इससे सरकार को सही किसानों की पहचान करने में मदद मिलती है और गलत लाभार्थियों पर रोक लगती है।

Advertisement

e-KYC अब भी है जरूरी

फार्मर आईडी के साथ-साथ e-KYC भी अनिवार्य है। जिन किसानों ने अब तक e-KYC नहीं कराई है, उन्हें अगली किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है। किसान PM Kisan की वेबसाइट पर जाकर मोबाइल OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक KYC की सुविधा भी उपलब्ध है। स्मार्टफोन यूजर्स PM Kisan ऐप से चेहरे की पहचान के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Advertisement

इन कारणों से भी रुक सकता है पैसा

कई बार किस्त रुकने की वजह छोटी-छोटी गलतियां होती हैं। आधार और बैंक खाते में नाम का मेल न होना, खाता बंद होना, IFSC कोड बदल जाना या बैंक KYC अपडेट न होना बड़ी वजह बन सकती है। इसके अलावा जमीन के रिकॉर्ड अपडेट न होना, म्यूटेशन लंबित रहना या जमीन विवाद में होना भी किसान को अपात्र दिखा सकता है।

किस्त अटक जाए तो क्या करें

अगर किसी किसान की किस्त नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। किसान नजदीकी CSC सेंटर, बैंक या कृषि विभाग में जाकर जानकारी अपडेट करवा सकते हैं। सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जहां कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

2000 रुपए पाने के लिए अभी करें ये काम

अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त बिना रुकावट आपके खाते में आए, तो e-KYC जरूर पूरी करें, फार्मर आईडी बनवाएं और बैंक व जमीन से जुड़ी जानकारी जांच लें। समय रहते ये काम पूरे कर लेने से आपकी किस्त सुरक्षित रहेगी और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।