PM Kisan Samman Nidhi Yojana; PM Kisan 21st Installment: दिवाली और छठ महापर्व के गुजरने के साथ देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत मिलने वाली 21वीं किस्त का बेसब्री के साथ इंतजार है। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और अब सवाल है कि किसानों को कब तक यह मिलेगा। हालांकि, अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त इसी सप्ताह जारी कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि केंद्र सरकार नवंबर के पहले हफ्ते में यानी 5 नवंबर तक किसानों के खाते में 2000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है। यानी जल्द ही किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये के किस्त आने वाले हैं।
पहले कहा जा रहा था कि ये राशि छठ पर्व के तुरंत बाद ट्रांसफर की जा सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि इस बार भी कुछ किसान ऐसे हैं, जिनको इस बार 21वीं किस्त नहीं मिलेगी। इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर चार महीने में 2000-2000 रुपये यानी सालाना कुल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है।
इन राज्य के किसानों को पहले ही मिल चुकी है किस्त
बता दें कि हाल ही कई राज्यों में हुई आंधी, बारिश, तूफान और बाढ़ के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ था। ऐसे में केंद्र सरकार ने इन राज्यों के किसानों को समय से पहले ही 21वीं किस्त की राशि भेज दी थी। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 27 लाख किसानों को 2000 रुपये की राशि पहले ही ट्रांसफर की जा चुकी है। बता दें कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त अगस्त में आई थी। उस वक्त 9.8 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे।
किन किसानों को मिलेगा -किन किसानों को नहीं मिलेगा 21वीं किस्त
अगर आप भी 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि आपको मिलेगा या नहीं। यदि आपने e-KYC कराया है तो आपके बैंक खाते में पैसे आएंगे अन्यथा नीचे दिए गए कारणों के चलते आपकी किस्त अटक सकती है।
- e-KYC न कराना :- सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना e-KYC के भुगतान नहीं किया जाएगा।
- आधार लिंकिंग :- बैंक अकाउंट आधार से लिंक न होना।
- गलत बैंक डिटेल :- IFSC कोड गलत होना, बैंक अकाउंट बंद हो जाना या आवेदन के समय गलत जानकारी देना।
- अगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपकी 21वीं किस्त न अटके तो फटाफट PM Kisan पोर्टल या CSC सेंटर पर जाकर PM Kisan e-KYC को पूरा कर लें।
लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में कैसे चेक करें अपना नाम?
- pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- 'Kisan Corner' सेक्शन में 'Beneficiary List' पर क्लिक करें।
- अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
- 'रिपोर्ट प्राप्त करें' पर क्लिक करके अपना नाम सूची में देखें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग