PM Kisan 21st Instalment 2025 Date: दिवाली की तैयारियों के बीच देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, पिछले दिनों भारी बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में आए महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और पंजाब समेत कई राज्यों के किसानों को पीएम किसान की 21वीं किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है।

Advertisement

ऐसे में देश के बाकी राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त कब तक मिलेगी इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20 किस्त जारी की थी।

Advertisement

इस पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 2000-2000 रुपये की तीन किस्त में कुल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है।

बाकी राज्यों में किसानों को कब तक मिल सकती है 21वीं किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त दिवाली से पहले किसानों के खातों में भेजे जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस पर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

माना जा रहा है कि सरकार दिवाली से पहले किसानों को 2000 रुपये का तोहफा दे सकती है। दिवाली से पहले ही कुछ राज्यों में इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों के किसानों को 21वीं जारी की जा चुकी है।

20वीं किस्त कब जारी हुई थी?

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को वाराणसी से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। इस दौरान 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 20500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

Advertisement

इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा!

बता दें कि यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं इसके बावजूद भी आपको पैसा मिलेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका ईकेवाईसी पूरा हो या नहीं। यानी जिन किसानों का ई-केवाईसी पूरा नहीं हैं, उन्हें 21वीं किस्त की नहीं मिलेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल वेरिफाई और प्रमाणीकृत लाभार्थियों के खाते में ही पीएम किसान की किस्त जाएगी।

Advertisement

घर बैठे कैसे करें ई-केवाईसी?

  • सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर फॉर्मर्स कॉनर्र सेक्शन में जाकर ई-केवाईसी लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार नंबर लिंक करें।
  • वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
  • OTP वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका ई-केवाईसी हो जाएगा।