Personal Loans Benefits:- सभी को कभी न कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसी स्थिति उनको अपने जानने वालों से पैसे मांगने पड़ते हैं। लेकिन अगर आपको अपने जानने वालों से पैसे लेना ठीक नहीं लग रहा है, तो आप पर्सनल लोन ले सकते हैं। यह काफी आसानी से मिल जाते हैं।

Advertisement

सभी बैंक और नॉन फाइनेंशियल बैंकिंग कंपनियां पर्सनल लोन देती हैं। यहां पर ब्याज दरें अलग अलग होती हैं। ऐसे में जरूरी है कि ऐसी जगह से पर्सनल लोन लिया जाए, जहां पर सबसे सस्ता मिल रहा हो।

Advertisement

पर्सनल लोन लेने के लिए जरूरी नहीं है कि आपके पास उस बैंक में खाता हो। अगर आपके पास आय का प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज हैं, तो आप कहीं से भी पर्सलन लोन ले सकते हैं।

जानिए कहां पर किस ब्याज दर पर मिल रहा है पर्सनल लोन

  • स्टेट बैंक इस वक्त 11.00 प्रतिशत से लेकर 15.00 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
  • पंजाब नेशनल बैंक इस वक्त 10.40 प्रतिशत से लेकर 16.95 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इस वक्त 11.40 प्रतिशत से लेकर 15.50 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
  • बैंक ऑफ इंडिया इस वक्त 10.25 प्रतिशत से लेकर 14.75 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इस वक्त 10.95 प्रतिशत से लेकर 12.55 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
  • आईडीबीआई बैंक इस वक्त 11.00 प्रतिशत से लेकर 15.50 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
  • यूको बैंक इस वक्त 12.45 प्रतिशत से लेकर 12.85 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र इस वक्त 10.00 प्रतिशत से लेकर 12.80 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
  • एचएसबीसी इस वक्त 9.99 प्रतिशत से लेकर 16.00 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।

अगर 1 लाख रुपये का पर्सनल लोन 3 साल के लिए लिया जाए तो उसकी किस्त 3,273.87 रुपये होती है। वहीं अगर 1 लाख रुपये का पर्सनल लोन 5 साल के लिए लिया जाए तो उसकी किस्त 2,174.24 रुपये महीने होती है। इसके अलावा अगर 1 लाख रुपये का पर्सनल लोन 7 साल के लिए लिया जाए तो उसकी किस्त 1,712.24 रुपये महीने की होती है।

Advertisement

पर्सनल लोन नौकरीपेशा और बिजनेस क्लास दोनों के लिए होता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको दस्तावेज के रूप में पासपोर्ट, वोटर आईडी और लाइसेंस के अलावा पेन कार्ड में से एक दस्तावेज देना होगा। वहीं पते के प्रमाण के लिए पासपोर्ट के अलावा यूटिलिट बिल में एक देना होगा। आय के प्रमाण के लिए जिस बैंक में वेतन आता है उसका स्टेटमेंट मांगा जाता है।

Advertisement

वहीं अगर बिजनेस करते हैं तो आपसे पासपोर्ट, वोटर आईडी और लाइसेंस के अलावा पेन कार्ड में से एक दस्तावेज देना होगा। वहीं पते के प्रमाण के लिए पासपोर्ट के अलावा यूटिलिट बिल में एक देना होगा। वहीं आय का प्रमाण देने के लिए आपको अपने कारोबार की 2 साल की बैलेंसशीट देनी होगी।

नोट: ब्याज दरें 4 जुलाई 2023 तक अपडेट हैं। कृपया लोन लेने के पहले एक बार इसे चेक जरूर कर लें।