Personal Loan Tips: जब भी पैसों की जरूरत होती है तो अक्सर लोग बैंक से लोन लेते है। अगर आप भी पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि सिर्फ अच्छे सिबिल स्कोर के बल पर ही आपको लोन मिलेगा इसके अलावा भी कई आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि लोन लेने से पहले आपको किन बातों के बारे में पता होना चाहिए ताकि बैंक आपको लोन देने से इंकार न कर पाए।

Advertisement

एक साथ कई लोन लेने से बचें

Advertisement

एक साथ कई लोन लेना आपकी वित्तीय सेहत और CIBIL स्कोर के लिए खराब हो सकता है। मौजूदा लोन चुकाने के बाद ही नए लोन के लिए आवेदन करना बेहतर है। यह तरीका पुनर्भुगतान को अधिक बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद करता है और एक अच्छी क्रेडिट रेटिंग बनाए रखता है।

अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की नियमित निगरानी करना भी एक अहम हिस्सा है। यह आपको किसी भी बैंक से जल्द से जल्द लोन प्राप्त करने में मदद करता है। इससे ये भी सुनिश्चित होता है कि आपकी क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत बनी रहे।

Advertisement

CIBIL स्कोर होना चाहिए बेहतर

एक अच्छा CIBIL स्कोर आपके लोन अप्रूवल के प्रोसेस को तेज कर सकता है। इसके विपरीत, एक खराब स्कोर लोन मिलने के प्रोसेस में बाधा डाल सकता है। अगर आपको लोन मिलने में दिक्कत आ रही है, तो अपने CIBIL स्कोर को चेक जरूर करें। आम तौर पर, 700 से ऊपर के स्कोर को बैंक से लोन मिलने के लिए बेहतर मानते हैं।

Advertisement

CIBIL स्कोर 300 से 900 अंकों के बीच होता है। यह आंकड़ा बैंकों को बिना किसी देरी के उधार ली गई राशि को चुकाने की आपकी क्षमता का आकलन करने में मदद करता है। यह बैंकों को आपकी लोन को चुकाने की योग्यता का भी आश्वासन देता है।

अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना भी है जरूरी

अच्छा CIBIL स्कोर बनाए रखने के लिए, समय पर अपनी EMI या बकाया राशि का भुगतान करना महत्वपूर्ण है। चाहे वह होम लोन हो, पर्सनल लोन हो, ऑटो लोन हो या क्रेडिट कार्ड का कर्ज हो, समय पर भुगतान आपके स्कोर को खराब होने से बचाता है।

Advertisement

क्रेडिट कार्ड का समझदारी से इस्तेमाल करने से आपके CIBIL स्कोर पर भी असर पड़ता है। जब तक बहुत जरूरी न हो, अपनी क्रेडिट लिमिट का सिर्फ 30-40% ही इस्तेमाल करना उचित है। अपनी क्रेडिट लिमिट का जरूरत से ज़्यादा इस्तेमाल करने से आपके स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कम सिबिल स्कोर लोन लेने के प्रोसेस को कर सकता है कमजोर

Advertisement

कम CIBIL स्कोर के कारण नए लोन प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसलिए, केवल उतना ही उधार लेना महत्वपूर्ण है जितना आप आराम से चुका सकें। बड़े लोन के कारण अधिक EMI के कारण भुगतान में लापरवाही हो सकती है, जिसका सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है।

EMI/NMI रेश्यो होना चाहिए बेहतर

इस रेश्यो के जरिए बैंक इस बात का कैल्कुलेशन करता है कि आपकी नेट मंथली इनकम का कितना हिस्सा मौजूदा ईएमआई और प्रस्तावित लोन की ईएमआई पर खर्च होगा। अगर आपकी EMI/NMI 50-55 फीसदी तक है, तब तो ठीक है, लेकिन उससे अधिक रेश्यो होने पर बैंक आपको लोन देने से कतराने लगते हैं। अगर इसके बावजूद बैंक आपको लोन देते हैं तो वह अक्सर अधिक ब्याज दर चार्ज करते हैं।