आज के इस डिजिटल दौर में हर कोई ऑनलाइन भुगतान करता है लेकिन बार ऐसे में धोखाधड़ी की घटनाएं भी सामने आती हैं। जी हां, धोखाधड़ी करने वालों लोग कई बार बिना आपकी इजाजत के आपके नाम पर लोन ले लेते हैं और जो आपके लिए बहुत चिंताजनक हो जाता है।

Advertisement

PAN नंबर आदमी के लिए सबसे बड़ा वित्तीय पहचान दिलाने का काम करता है। वहीं, अगर कोई इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या गलत इस्तेमाल करता है तो काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कहा जाता है समय-समय पर अपने PAN से जुड़े फर्जी लेनदेन के बारे में देखते रहना चाहिए ताकि किसी भी तरह धोखाधड़ी से बचे रहें।

Advertisement

PAN कार्ड क्यों है इतना जरूरी

PAN कार्ड सिर्फ टैक्स फाइल करने का जरिया नहीं है, बल्कि यह आपकी पूरी वित्तीय पहचान का सबूत है। बैंक अकाउंट खोलने, इनकम टैक्स रिटर्न भरने, लोन लेने या क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। अगर कोई इसका गलत इस्तेमाल कर ले, तो आपके नाम पर फर्जी लोन या ट्रांजेक्शन दर्ज हो सकता है, जिससे आपकी साख (credit score) पर असर पड़ता है और भविष्य में लोन मिलने में परेशानी आ सकती है।

Advertisement

कैसे पता करें कि आपके नाम पर कोई फर्जी लोन तो नहीं

आपके PAN पर किसी भी फर्जी गतिविधि का पता लगाने का सबसे आसान तरीका है अपनी क्रेडिट रिपोर्ट देखना। आप CIBIL, Experian या Equifax जैसी क्रेडिट एजेंसियों की वेबसाइट पर जाकर अपनी रिपोर्ट फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपना PAN नंबर, मोबाइल नंबर और कुछ बेसिक जानकारी देनी होती है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आपके नाम पर कौन-कौन से लोन या क्रेडिट कार्ड एक्टिव हैं, किन-किन बैंकों या NBFC ने आपके PAN की इनक्वायरी की है और किन खातों में बकाया है। अगर आपको ऐसा कोई लोन या क्रेडिट कार्ड दिखे जिसे आपने कभी लिया ही नहीं तो यह साफ संकेत है कि आपके PAN का गलत इस्तेमाल हुआ है।

Advertisement

अगर फर्जी लोन मिले तो क्या करें

सबसे पहले उस बैंक या संस्था से संपर्क करें जिसके नाम पर फर्जी लोन दिख रहा है और बताएं कि यह फ्रॉड है। क्रेडिट ब्यूरो को शिकायत दर्ज कराएं, ताकि वे आपकी रिपोर्ट अपडेट कर सकें और जांच शुरू हो सके। साइबर क्राइम सेल या पुलिस में FIR दर्ज करें ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके। सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें, जैसे PAN की कॉपी, शिकायत की रसीद और ईमेल बातचीत भविष्य में जरूरत पड़ सकती है।

Advertisement

PAN कार्ड को सुरक्षित रखने के तरीके

अपने PAN नंबर को किसी भी अनजान वेबसाइट या फॉर्म में दर्ज करने से बचें। अगर किसी को PAN की कॉपी देनी हो, तो उस पर साइन करें और "केवल जांच हेतु" जरूर लिखें। किसी भी ऐप, ईमेल या व्हाट्सएप पर PAN कार्ड शेयर न करें। अपने बैंक अकाउंट में SMS और ईमेल अलर्ट ऑन रखें ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी मिले।