नयी दिल्ली। अर्थव्यवस्था में पिछले 2 सालों में ब्याज दरों में काफी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अच्छी क्वालिटी डिपॉजिट पर 8% से अधिक ब्याज हासिल करना मुश्किल हो गया है। साथ ही 5 वर्षों में 10% से अधिक रिटर्न मिलना भी बहुत मुश्किल है। मगर हम आपको बताते हैं एक ऐसी कंपनी के बारे में जो आपको 10.77% तक की ऊँची ब्याज दर ऑफर कर रही है। जी हाँ, श्रीराम ट्रांसपोर्ट 5 साल की अवधि में 10.77% की दर से ब्याज दे रही है। श्रीराम ट्रांसपोर्ट की एफडी में आपको मासिक अंतराल पर 8.60% की दर से ब्याज मिलता है। यानी ब्याज दर अधिक है तो मासिक अंतराल का मतलब है कि आपका कुल रिटर्न भी अधिक होगा। वर्तमान में बैंक केवल हर तिमाही में कंपाउंडिंग ऑफर करते हैं, जबकि कुछ संस्थान वार्षिक आधार पर कंपाउंडिंग की पेशकश करते हैं, जिसके चलते आपका कुल रिटर्न काफी कम रहता है।

Advertisement

श्रीराम ट्रांसपोर्ट की एफडी पर शानदार रिटर्न

अन्य बैंको और गैर-बैंकिंग कंपनियों के मुकाबले श्रीराम ट्रांसपोर्ट की एफडी पर शानदार रिटर्न मिलता है। कुल मिला कर श्रीराम ट्रांसपोर्ट की 5 वर्षीय एफडी पर आप 10.77% की दर से ब्याज हासिल कर सकते हैं, जो बेहतरीन रिटर्न है। यानी इसका अर्थ है कि यदि आप 5,000 रुपये का निवेश करते हैं तो आपको 5 साल बाद 7,693 रुपये की कुल राशि मिलेगी। आपको इस फिक्स्ड डिपॉजिट पर काफी अच्छा रिटर्न मिलता है। एक खास बात और है कि श्रीराम ट्रांसपोर्ट की एफडी में आपको 1, 2, 3 और 4 साल की अवधि चुनने का भी विकल्प है। हालाँकि इससे आपका कुल रिटर्न कम हो जायेगा। 1 साल की एफडी पर आपको 7.72%, 2 साल की जमा पर 7.95%, 3 साल पर 8.42% और 4 साल पर 8.51% का रिटर्न मिलेगा।

कितना सुरक्षित रहेगा पैसा?

एफडी में शेयर बाजार वगैरह की तरह जोखिम नहीं होता और एक निश्चित रिटर्न तय होता है। मगर फिर भी किसी कंपनी या उसकी किसी योजना में निवेश करने से पहले जान लेना जरूरी है कि उस कंपनी में पैसा लगाना कितना सुरक्षित है। प्रमुख रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट की एफडी के लिए "एफएएए" रेटिंग जारी की है, जिसका अर्थ सुरक्षा की उच्च हाई डिग्री है। वहीं एक दूसरी रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने स्टेबल आउटलुक के साथ एमएए+ रेटिंग दी है। ये रेटिंग्स इस एफडी में सुरक्षा और कंपनी की मजबूती को भी दर्शाती हैं।

श्रीराम ट्रांसपोर्ट की एफडी में निवेश करें या नहीं?

कुल मिलाकर श्रीराम ट्रांसपोर्ट की एफडी सुरक्षा के साथ-साथ अच्छा रिटर्न देती हैं। इस लिहाज से यह निवेश करने के लिए एक विकल्प है। खास कर वरिष्ठ नागरिकों के लिए, जिन्हें एफडी पर 0.25% का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। एक बात जो निवेशकों को ध्यान में रखनी चाहिए वह यह है कि अगर आपकी ब्याज आय 5,000 रुपये से अधिक है तो टीडीएस कटेगा। इसलिए आपको इसी हिसाब से एफडी की योजना बनाना उचित है।

यह भी पढ़ें - इन 7 कंपनियों में फ्री डीमैट अकाउंट खुलवा कर उठाएं फायदा