नयी दिल्ली। रिटायरमेंट की तैयारी करने के लिए पास अब आपके पास बहुत सारे ऑप्शन हैं। इनमें म्यूचुअल फंड, एफडी, एलआईसी के ढेरों प्लान्स और पोस्ट ऑफिस योजनाएं शामिल हैं। मगर एक और ऑप्शन है, जिसमें आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने मोटी पेंशन मिल सकती है। ये है नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस)। आप ये खाता देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी में भी खुलवा सकते हैं। इससे आपको 60 साल की आयु के बाद हर महीने 30000 रु की मासिक पेंशन मिलेगी। एनपीएस की शुरुआत जनवरी 2004 से सरकारी कर्मचारियों के लिए की गयी थी। बाद में 2009 में इसे सभी कैटगरी के लोगों के लिए शुरू कर दिया गया। आइए जानते हैं कि कैसे आप पीएनबी में एनपीएस खाता खुलवाने के बाद हर महीने 30000 रु की मासिक पेंशन पा सकते हैं।
पीएनबी में एनपीएस खाता खुलवाने के आपको 4 अन्य बड़े फायदे होंगे। इनमें पोर्टेबल अकाउंट के फायदे, कस्टमाइज्ड इन्वेस्टमेंट का लाभ, लो कॉस्ट स्ट्रक्चर की सुविधा और 70 साल तक की उम्र तक निवेश करने का ऑप्शन शामिल है। एनपीएस में दो तरह के अकाउंट होते हैं। आइए जानते हैं दोनों तरह के अकाउंट के बारे में।
एनपीएस में दो तरह के खाते होंगे। इनमें टियर-I और दूसरा टियर-II शामिल है। इनमें टियर-I एक रिटायरमेंट खाता है। इस खाते को हर सरकारी कर्मचारी द्वारा खुलवाया जाना अनिवार्य है। वहीं टियर-II एक वॉलेंटरी खाता होता है। इसे कोई भी सैलेरी पाने वाला व्यक्ति खुलवा कर निवेश शुरू कर सकता है। साथ ही इसमें से कभी भी पैसे निकालने की सुविधा होती है।
एनपीएस में हर आयु का व्यक्ति निवेश नहीं कर सकता। बल्कि एनपीएस में निवेश के लिए कम से कम आयु 18 साल होनी जरूरी है। वहीं एनपीएस में अधितकम निवेश आयु 60 साल होती है। अब जानते हैं हर महीने 30 हजार रु पाने का तरीका।
यदि आप 30 साल की आयु में निवेश शुरू करें तो 60 साल तक निवेश जारी रखने के लिए आपके पास 30 साल होंगे। यदि आप एनपीएस में हर महीने 5,000 रुपए
का निवेश करें तो 30 साल में आपका कुल योगदान 18 लाख रु होगा। यहां निवेश पर अनुमानित रिटर्न 10 फीसदी मान लेते हैं। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल रकम हो जाएगी 1.13 करोड़ रु। इसमें से 40 फीसदी की एन्युटी की खरीद की जाएगी, जो कि जरूरी है। एन्युटी रेट (अनुमानित) 8 फीसदी हो सकता है। इस तरह टैक्स फ्री विड्रॉल राशि मैच्योरिटी राशि की 60 फीसदी होगी। अब आपको 60 साल की आयु पर हर महीने 30,391 रु की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
एनपीएस उन योजनाओं में शामिल है, जिनमें सालाना 1.5 लाख रुपये तक के योगदान पर टैक्स छूट मिलती है। एनपीएस के अलावा जिन ऑप्शंस में निवेश करने सालाना 1.5 लाख रु तक की टैक्स छूट मिलती है उनमें जीवन बीमा प्रीमियम, सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और इक्विटी लिंक्ड बचत योजना (ईएलएसएस) शामिल हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग