ओला इलेक्ट्रिक का पब्लिक इश्यू आज 6 अगस्त को बंद हो जाएगा. यानी निवेशकों के पास IPO में निवेश का आखिरी मौका है. 2 दिन में इश्यू पूरा सब्सक्राइब हो चुका है, जोकि 1.12 गुना भर चुका है. कंपनी IPO के जरिए 6143 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए 5500 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी होंगे, जबकि बाकी रकम ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाई जाएगी. OFS में प्रोमोटर और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. बता दें कि Ola Electric IPO 2 अगस्त से रिटेल निवेशकों के लिए खुला है.
इसी हफ्ते होगी लिस्टिंग
IPO बंद होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 7 अगस्त को होगा. फिर 9 अगस्त को शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे. IPO में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल OFS में 3 करोड़ 79 लाख शेयर जारी करेंगे, जिनकी कंपनी में कुल 45.14 फीसदी हिस्सेदारी है. IPO के लिए प्राइस बैंड 72 से 76 रुपए तय किया गया है. इश्यू में एक लॉट में 195 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए 14820 रुपए का भुगतान करना है. यह देश की पहली 2-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल, जो एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी.
OLA Electric IPO Subscription Status (Day-2)
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIB 0.42
NII 1.17
रिटेल 3.05
कर्मचारी 9.72
कुल 1.12
OLA Electric IPO GMP today
OLA Electric का IPO ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. इसका GMP प्राइस 2.5 रुपए ऊपर ट्रेड कर रहा है. इस लिहाज से शेयर प्रीमियम पर लिस्ट होने के संकेत हैं. बता दें कि IPO के लिए इश्यू प्राइस 76 रुपए है, जोकि 78.5 रुपए के भाव पर लिस्ट हो सकता है. यानी IPO में निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है.
पिछले साल किया IPO के लिए अप्लाई
ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के लिए पिछले साल ही अप्लाई किया था. कंपनी ने 22 दिसंबर को मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास DRHP फाइल किए थे. इसके लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, BofA सिक्योरिटीज, सिटी, बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल्स और SBI कैपिटल्स इनवेस्टमेंट के तौर पर काम कर रहे हैं.
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका