Ola Electric IPO: प्राइमरी मार्केट में अगले हफ्ते एक बड़ा पब्लिक इश्यू खुल सकता है. ये देश की पहली 2-व्हीलर EV कंपनी होगी, जोकि एक्सचेंज में लिस्ट होगी. कंपनी की योजना IPO के जरिए 6000 करोड़ रुपए जुटाने की है. बता दें कि Ola Electric ने IPO के लिए पिछले साल 22 दिसंबर को मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP फाइल किया था.
अगस्त में खुलेगा Ola Electric IPO
भाविश अग्रवाल की कंपनी ओल इलेक्ट्रिक का IPO अगस्त के पहले हफ्ते खुल सकता है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ओल इलेक्ट्रिक का IPO एंकर निवेशकों के लिए 1 अगस्त को खुल सकता है. ऐसे में रिटेल निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन 2 अगस्त को खुल सकता है, जोकि 6 अगस्त तक खुला रहेगा. फिर NSE और BSE पर शेयर की लिस्टिंग हो सकती है. इस पर फिलहाल आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.
पिछले महीने SEBI से मिली थी मंजूरी
ओला इलेक्ट्रिक IPO को सेबी ने पिछले महीने ही मंजूरी दी थी. कंपनी IPO के जरिए 6000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. पब्लिक इश्यू के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, BofA सिक्योरिटीज, सिटी, BoB कैपिटल्स और SBI कैपिटल्स इन्वेस्टमेंट बैंक्स के तौर पर काम कर रहे हैं.
OFS में प्रोमोटर्स बेचेंगे हिस्सेदारी
DRHP में कंपनी ने बताया कि IPO में प्रोमोटर्स और मोजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री कर सकते हैं. इसके तहत AlphaWave, Alpine, DIG Investment, Matrix और अन्य 47.89 मिलियन शेयर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के तहत स्टेक सेल कर सकते हैं. Ola Electric के फाउंडर भाविश अग्रवाल भी OFS में 47.30 मिलियन शेयरों की बिक्री कर सकते हैं. जबकि मौजूदा शेयरहोल्डर्स 95.19 मिलियन शेयर बेच रहे हैं.
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!