Akshaya Tritiya Offers: 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व है। अक्षय तृतीया को गोल्ड जैसी धातु की खरीद के लिए काफी शुभ मााना जाता है। यही कारण है कि अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की खरीदारी बढ़ जाती है। लोगों को आकर्षित करने के लिए इस दौरान कंपनियां खूब ऑफर देती हैं। आइये जानें इन ऑफरों के बारे में।

Advertisement

अक्षय तृतीया के दौरान ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वैर्ल्स कई ऑफर लेकर आए हैं। आजकल सोना महंगा चल रहा है, यही कारण है कि ज्वैलर्स ऑफर देकर ग्राहकों को लुभााने की कोशिश कर रहे हैं। इन ऑफर में डिस्काउंट से लेकर मेकिंग चार्ज छूट तक दी जा रही है। कहीं पर सोने की खरीद पर फ्री सोने का सिक्का भी देने का वादा किया जा रहा है।

Advertisement

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने ग्राहकों को अक्षय तृतीया पर गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी तक की छूट का ऑफर किया है। इसके अलावा यहां पर 30,000 रुपये से अधिक गोल्ड ज्वेलरी खरीदने पर 100 mg का गोल्ड क्वाइन फ्री दिया जा रहा है।

इसके अलावा तनिष्क अक्षय तृतीया के मौके पर मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इस ऑफर का लाभ 24 अप्रैल, 2023 तक उठाया जा सकता है।

Gold देगा इस साल कितना Return, Share Market और Bank FD से क्यों आगे | Good Returns
Advertisement

वहीं पीसी चंद्रा ज्वैलर्स अक्षय तृतीया पर ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 15 फीसदी तक का डिस्काउंट आफर कर रही है। इस ऑफर का लाभ 23 अप्रैल 2023 तक लिया जा सकता है।

कहते हैं कि अक्षय तृतीया पर जो भी खरीदा जाता है, वह अक्षय हो जाता है। यानी उसका क्षय कभी नहीं होता है। यही कारण है कि लोग गोल्ड के अलावा प्रापर्टी और शेयर बाजार में भी इस दौरान निवेश करते हैं। कई लोग अक्षय तृतीया पर वाहन भी खरीदते हैं। इस दौरान खूब ऑफर आते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले सभी ऑफरों पर ध्यान से विचार कर लेना चाहिए।

Advertisement