NSC vs Lumpsum: एकमुश्त जमा के लिए इन दिनों कई तरह की सेविंग ऑप्शन हैं. लेकिन निवेशकों की पहली पसंद पारंपरिक निवेश ऑप्शन ही हैं. इसमें भारत सरकार की डिपॉजिट स्‍कीम्‍स नेशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट (NSC) भी है. इस स्कीम में 5 सालों के लिए निवेश किया जाता है. इस पर सालाना 7.7% के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है.

Advertisement

दूसरी ओर, म्यूचुअल फंड को लेकर भी निवेशकों में क्रेज बढ़ा है. इसमें दो तरह से निवेश किया जाता है, पहला SIP के जरिए मंथली निवेश होता है. दूसरा, लंपसम के जरिए भी निवेश किया जाता है. अगर एकमुश्‍त निवेश की सोच रहे हैं, तो चलिए 1 लाख रुपए के निवेश के कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं... NSC या Lumpsum में कितना फायदा मिलेगा...

Advertisement

NSC और म्यूचुअल फंड लंपसम

म्‍यूचुअल फंड्स में NSC या किसी अन्‍य सरकारी स्‍कीम की तरह ब्‍याज की गारंटी नहीं मिलती. म्यूचुअल फंड लंपसम में निवेश की रकम मार्केट लिंक्‍ड है. एक्‍सपर्ट्स निवेशकों को मार्केट लिंक्‍ड किसी भी प्रोडक्‍ट में पैसा लगाने से पहले ही जोखिम के लिए तैयार रहने की सलाह देते हैं. लंपसम में आपको SIP की तरह हर महीने एक निश्चित तिथि पर निवेश करने की जरूरत नहीं होती, जब-जब आपके पास एकमुश्‍त पैसा हो, आप इसे म्‍यूचुअल फंड्स में लगा सकते हैं

Advertisement

सरकारी स्कीम में कितना मिलता है रिटर्न

नेशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट (NSC) में 7.7% सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है. निवेशक अगर स्‍कीम में 1 लाख रुपए का निवेश करना चाहता है तो 7.7 फीसदी के हिसाब से 5 सालों में ब्याज से 44,903 रुपए के तौर पर मिलेंगे. इस लिहाज से स्कीम की मैच्योरिटी पर 1,44,903 रुपए होंगे. निवेशक जिस दिन NSC सर्टिफिकेट खरीदेंगे उसी दिन के हिसाब से 5 साल के लिए ब्‍याज दर मिलेगी. स्कीम के मैच्योरिटी के दौरान अगर ब्याज दरों को बढ़ाया या घटाया जाए तो उसका असर NSC अकाउंट पर नहीं पड़ता है.

Advertisement

म्यूचुअल फंड लंपसम से कमाई

निवेश के तौर पर म्‍यूचुअल फंड्स का लंपसम ऑप्शन चुनाते हैं तो इसके जरिए मोटी कमाई की जा सकती है. मान लीजिए म्यूचुअल फंड लंपसम में 1 लाख रुपए का निवेश 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के हिसाब से 76,234 रुपए ब्‍याज से कमाई होगी. इस लिहाज से 5 सालों में निवेशक को कुल 1,76,234 रुपए मिलेंगे. यानी NSC के मुकाबले काफी अच्‍छा रिटर्न मिल सकता है.

Advertisement

लंपसम में 12 फीसदी से कम 10% ब्‍याज दर मिल रहा तो उसके हिसाब से 5 सालों बाद मैच्योरिटी रकम 1,61,051 रुपए, 9% ब्‍याज दर पर 1,53,862 रुपए और 8% ब्‍याज के हिसाब से 1,46,933 रुपए मिलते हैं. अब अगर लंपसम पर ब्याज दर 12 फीसदी से ज्‍यादा 15% तक मिल रहा, तो 5 साल बाद निवेश की रकम दोगुनी हो जाएगी. यानी 1 लाख का निवेश मैच्योरिटी पर 2 लाख रुपए मिलेंगे.