नई दिल्ली, मार्च 3। फिक्स्ड डिपोजिट निवेश विकल्पों में काफी पॉपुलर रहा है। बैंक एफडी आज भी कई लोगों के लिए सेविंग्स का पहला विकल्प बनी हुई है। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। आप किसी भी उम्र में एफडी कर सकते हैं। फिलहाल बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाना शुरू कर दिया है। जल्द ही दूसरे बैंकों में भी दरें बढ़ाने का ट्रेंड शुरू हो सकता है। लेकिन इस दौरान अगर आप निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप बेहतर रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं जैसे कि पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र में इन्वेस्ट कर सकते हैं। यहां भी निवेश करने पर आपको गारंटेड रिटर्न मिलेगा। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको डिटेल में बताते है।
पोस्ट ऑफिस की कई स्कीमें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इनमें से एनएससी आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। तो अगर आप एनएससी में इनवेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इसमें 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। यानी इसमें 5 साल बाद ही पैसे मिलते हैं। इसमें सिंगल, ज्वाइंट में या एक अवयस्क के नाम पर निवेश किया जा सकता है। इसमें मौजूदा ब्याज दर 6.8 फीसदी है। इसमें कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और 100 के गुणक में निवेश कर सकते हैं, साथ ही इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं है। एनएससी का इस्तेमाल बैंक से लोन लेने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर भी होता है। इसके अंतर्गत आने वाली टैक्स बेनिफिट की बात करें तो इसमें सेक्शन 80सी के तहत एनएससी निवेश किए गए पैसों पर 1.5 लाख रुपये सालाना तक पर टैक्स छूट मिलती है। इसकी अवधि 5 साल की होती है, इसलिए हर साल इस पर मिलने वाला ब्याज भी फिर से निवेश होता है, इसलिए उस पर धारा 80सी के तहत टैक्स छूट मिलती है।
पोस्ट ऑफिस भी टाइम डिपॉजिट स्वीकार करते हैं जो काफी हद तक बैंक एफडी जैसी ही है। यह 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए हो सकती है। एक अवयस्क यानी 10 साल से ज्यादा उम्र का बच्चा भी इसमें इनवेस्ट कर सकता है। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट की इस स्कीम में 6.7 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है। यह टैक्स बचत स्कीम है। बात करें इसमें मिलने वाली टैक्स बेनिफिट की तो 5 साल से ज्यादा के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है। यदि एफडी अकाउंट पर आपका ब्याज एक वित्त वर्ष में 40,000 से ज्यादा हो जाता है तो पोस्ट ऑफिस टीडीएस काट सकता है।
किसान विकास पत्र योजना का लाभ उठाने के लिए लिंग टर्म निवेश करना होगा। डाकघर की इस योजना में न सिर्फ आपका पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि मेच्योरिटी पर दोगुना पैसा भी मिलता है। पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम में आप 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपका पैसा 124 महीने यानी 10 साल और 4 महीने में दोगुना हो जाएगा। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं और कोई ऊपरी सीमा नहीं है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सालाना 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है। जहां तक टैक्स बेनिफिट की बात है तो केवीपी में इनवेस्ट पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग