NPS Account: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली(एनपीएस) NPS एक सरकारी निवेश की स्कीम है। पहले सरकारी फिर 2009 से यह स्कीम सभी कैटेगरी के लोगों के लिए खोल दी गई थी। पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई इस स्कीन का उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर आय प्रदान करना है। यह कम लागत वाली, टैक्स बचाने वाली स्कीम है। 18 से 60 वर्ष की आयु के नागरिक एनपीएस खाता खोल सकते हैं।

Advertisement

ऐसे कई उदाहरण हैं जब NPS खाता फ्रीज हो सकता है। इसके कारणों में न्यूनतम वार्षिक राशि का भुगतान न करना, सदस्यता फॉर्म जमा न करना और KYC मानदंडों का पालन न करना शामिल है। खाते को अनफ्रीज करने के लिए कारण जानना महत्वपूर्ण है। फ्रीज किए गए NPS खाते को फिर से सक्रिय करना सीधा है और इसे ऑनलाइन किया जा सकता है।

Advertisement

एनपीएस खाते को अनफ्रीज करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1: अपने एनपीएस खाते में लॉग इन करें

1. आधिकारिक एनपीएस वेबसाइट पर जाएं

आधिकारिक एनपीएस वेबसाइट (https://cra-nsdl.com) पर जाएं।

2. लॉगिन करें

'एनपीएस लॉगिन' पर क्लिक करें। अपना PRAN (स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या) और पासवर्ड दर्ज करें। यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो उसे रीसेट करने के लिए 'पासवर्ड भूल गए' विकल्प का उपयोग करें।

Advertisement

स्टेप 2: Reactivation विकल्प तक पहुंचें

1. Reactivation अनुभाग पर जाएं

लॉग इन करने के बाद 'योगदान' टैब पर जाएं।

2. खाता reactive करें

'योगदान' टैब के अंतर्गत, अपने खाते को पुनः सक्रिय(reactive) करने का विकल्प ढूंढें। उस पर क्लिक करें।

चरण 3: न्यूनतम कॉन्ट्रिब्यूशन करें

1. न्यूनतम कॉन्ट्रिब्यूशन आवश्यकता की जांच करें

सुनिश्चित करें कि आपको अपने खाते को reactive करने के लिए आवश्यक न्यूनतम वार्षिक कॉन्ट्रिब्यूशन राशि पता है। वर्तमान में, यह प्रति वित्तीय वर्ष 1,000 रुपये है।

Advertisement

2. आवश्यक राशि का योगदान करें

आपको योगदान देने के लिए आवश्यक राशि दर्ज करें और भुगतान के लिए आगे बढ़ें। आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

चरण 4: भुगतान को Confirm करें

1. जानकारी को वेरिफाई करें

भुगतान करने से पहले, राशि और भुगतान विधि सहित सभी जानकारी को वेरिफाई करें।

2. भुगतान पूरा करें

Advertisement

भुगतान पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। OTP-आधारित प्रमाणीकरण और "कैप्चा" आपको सबमिट करने की अनुमति देता है। एक बार लेनदेन सफल होने पर, एक कंफर्मेशन मैसमज शो किया जाएगा।

चरण 5: Reactivation को स्वीकार करें

1. पुष्टि रसीद

सफल भुगतान के बाद, आपको एक लेनदेन पावती रसीद प्राप्त होगी। इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करके रख लें।

2. खाता Reactivated

आपका NPS खाता कुछ घंटों या कुछ दिनों के भीतर reactive हो जाएगा। आपका खाता पुनः सक्रिय होने पर आपको एक पुष्टिकरण ईमेल और SMS प्राप्त होगा।

अपने एनपीएस खाते को बनाए रखने के लिए सुझाव

- नियमित योगदान: अपने खाते को फिर से फ्रीज होने से बचाने के लिए, सुनिश्चित करें कि आप नियमित योगदान करते हैं और वार्षिक न्यूनतम आवश्यकता को पूरा करते हैं।

Advertisement

- संपर्क जानकारी अपडेट करें: अपने खाते की स्थिति के बारे में समय पर सूचनाएं प्राप्त करने के लिए अपनी संपर्क जानकारी अपडेट रखें।