E-Aadhaar App: UIDAI जल्द ही अपना नया ई-आधार मोबाइल ऐप लॉन्च कर रहा है, जिसके जरिए आप सीधे अपने स्मार्टफोन से अपना नाम, पता, फोन नंबर और डेट-ऑफ बर्थ अपडेट कर सकेंगे। अब आधार अपडेट के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। इस बदलाव से खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले यूजर्स को बड़ी राहत मिली है।
ई-आधार ऐप की खासियत
इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसमें फेस आईडी, एआई वेरिफिकेशन और क्यूआर-कोड आधारित डिजिटल पहचान प्रणाली है जो इसे तेज, विश्वसनीय और आधुनिक बनाती है। UIDAI के CEO के अनुसार, इस ऐप की मदद से आधार कार्ड तक पहुंच आसान होगी और धोखाधड़ी का खतरा कम से कम होगा।
ई-आधार ऐप की फिचर्स
- आप ऐप के जरिए डिजिटल या मास्क्ड आधार साझा कर सकते हैं, जिससे फोटोकॉपी की जरूरत खत्म हो जाएगी।
- पासवर्ड या ओटीपी की बजाय, ऐप में लॉग इन करना आपके चेहरे से तेज और सुरक्षित होगा। नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर अब ऐप में कुछ ही टैप में अपडेट हो जाएंगे। अब फॉर्म और कागजात भरने की जरूरत नहीं होगी।
कब तक होगा बदलाव?
नवंबर 2025 से, आपको केवल बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन) के लिए ही आधार केंद्र जाना होगा। बाकी सभी अपडेट केवल ऐप के जरिए ही किए जा सकेंगे। नवंबर 2025 से यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगी। यूजर को केवल एक OTP (वन-टाइम पासवर्ड) की आवश्यकता होगी, जिसके जरिए वे घर बैठे अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट कर सकेंगे।
नई आधार अपडेट प्रोसेस के लाभ
इस नई प्रोसेस से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ होगा जहां आधार केंद्र तक पहुंचना मुश्किल है। साथ ही, डिजिटल प्रोसेस होने से धोखाधड़ी की संभावना कम होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग