NHAI InvIT Bonds : निवेश के बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें से कई ऑप्शन होते हैं सरकारी। सरकार लोगों को निवेश की कई तरह की स्कीमों की पेशकश करती है। इन्हीं में से एक है एनएचएआई इनविट बॉन्ड्स। ये बॉन्ड्स आपको बहुत अच्छा रिटर्न दिला सकते हैं। अब इन बॉन्ड्स में एक बदलाव होने जा रहा है। दरअसल एनएचएआई इनविट बॉन्ड्स का नया इश्यू अब हर 15 दिन में आएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। आगे जानिए इसकी पूरी डिटेल।
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय हर 15 दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रा ट्रस्ट (एनएचएआई इनविट) इश्यू ओपन करने की योजना बना रहा है। इस पर निवेशकों को 8.5 फीसदी दिन की ब्याज दर की पेशकश की जाएगी।
इनविट मॉडल के लिए बॉन्ड लॉन्च
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने स्टॉक एक्सचेंज में इनविट मॉडल के लिए बॉन्ड लॉन्च किया था। डेढ़ महीने पहले मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में इनविट मॉडल के लिए बॉन्ड लॉन्च किया गया था। वैसे तो 10 दिनों के लिए बॉन्ड इश्यू निर्धारित किया गया था। लेकिन इश्यू के पहले दिन सात घंटों के भीतर ही इसे सात गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया और बॉन्ड पर प्रति वर्ष 8.50 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।
इन बॉन्ड्स के लिए एक योजना है यह कि निवेशकों के खाते में मासिक ब्याज जमा किया जाएगा। फिर भले ही निवेशक इन बॉन्ड्स में 10,000 रुपये का ही निवेश करें। नितिन गडकरी के मुताबिक सैलेरी पाने वाले लोग, मिडिल क्लास के लोन और पेंशन पाने वालों के लिए एनएचएआई इनविट अच्छा निवेश ऑप्शन है, क्योंकि इन पर एफडी की तुलना में बहुत अधिक ब्याज दर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल निवेशक भी भारत के हाईवे सेक्टर में निवेश करने के इच्छुक हैं।
नितिन गडकरी ने अनुरोध किया है (खासकर वेतनभोगी लोगों से) कि निवेशकों को यहां अच्छा रिटर्न मिल सकता है। उनके अनुसार कहीं भी निवेशकों को अपनी जमा राशि पर अधिकतम 5 फीसदी से 5.50 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि एनएचएआई एएए रेटिंग वाले हैं और निवेशकों को 8.50 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
एनएचएआई इनविट केंद्र की राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) का सपोर्ट करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से स्पॉन्सर किया जाने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट है। इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स म्यूचुअल फंड के पैटर्न पर तैयार किए गये निवेश इंस्ट्रूमेंट्स हैं, जिनमें निवेशकों से पैसा इकट्ठा करने और संपत्ति में निवेश करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये निवेश का अच्छा ऑप्शन है। एनएचएआई की वित्तीय स्थिति पर गडकरी का कहना है कि हाईवे अथॉरिटी का कर्ज समय के साथ कम हो रहा है और इसकी नींव बहुत मजबूत है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को उम्मीद है कि एनएचएआई टोल कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग