IDBI Bank New FD: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अक्सर उनके गारंटीड रिटर्न और कम से कम जोखिम की वजह से एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा जाता है. इसीलिए आज भी निवेशक बैंक एफडी को पसंद करते हैं. ऐसे में भारत में प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक IDBI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार तोहफा दिया है, जिसमें एक नई FD स्कीम शुरू की है. इसके अलावा बैंक ने अपनी मौजूदा FD ऑफर्स में अहम बदलाव किए हैं.
बैंक ने लॉन्च किया नई एफडी
आईडीबीआई बैंक द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई एफडी का नाम उत्सव कॉलेबल एफडी है, जिसकी अवधि 555 दिन है. यह योजना आम निवेशकों के लिए 7.40% की ब्याज दर ऑफर करती है, जबकि सीनियर सिटीजन 7.9% तक कमा सकते हैं. इस एफडी में निवेश करने की डेडलाइन 15 फरवरी तय की गई है.
आईडीबीआई बैंक की ओर से ऑफर की जाने वाली एफडी
नई स्कीम के अलावा आईडीबीआई बैंक ने 300, 375, 444 और 700 दिनों की अवधि वाली अपनी पिछली एफडी के लिए निवेश अवधि बढ़ा दी है. निवेशकों के पास अब इन विकल्पों का फायदा उठाने के लिए 31 मार्च 2025 तक का समय है.
आईडीबीआई बैंक के मानक एफडी में रुचि रखने वालों के लिए, ब्याज दरें अवधि के आधार पर 3% से 7% तक होती हैं. सीनियर सिटीजंस को 3.50% से 7.50% तक की थोड़ी ज्यादा दरों का लाभ मिलता है. ये एफडी छह दिनों से लेकर दस साल तक की अवधि प्रदान करते हैं.
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति