नई दिल्ली। जैसे जैसे ब्याज दरें घटती जा रही हैं, लोग निश्चित आय के साधन खोज रहे हैं। लेकिन जहां भी अच्छी आय के साधन पता चलते हैं, वहां पर कुछ न कुछ रिस्क होता है। ऐसे में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का एक प्लान आपको काम का हो सकता है। यहां पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा निवेश कर हर माह निश्चित आय प्राप्त कर सकते हैं। एलआईसी पर एक तो भरोसा है, और दूसरी बात है कि एलआईसी की बीमापॉलिसियों को भारत सरकार की गारंटी भी प्राप्त होती है। यही कारण है कि एलआईसी में जमा पैसा पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। अगर आप भी निश्चित आय के बारे में सोच रहे हैं तो एलआईसी इस बीमा पॉलिसी को ले सकते हैं।
एलआईसी का नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी प्लान आपकी हर तरह की जरूरतों को पूरा कर सकता है। इस बीमा प्लान को अब ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से लिया जा सकता है। एलआईसी का यह बीमा प्लान एक नॉन लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, एकल प्रीमियम, डिफर्ड एन्युटी प्लान है। यानी केवल एक बार प्रीमियम देकर जीवन भर तक पेंशन की तरह पैसा पाया जा सकता है। वहीं अगर बीच में जरूरत पड़े तो इस बीमा प्लान से लोन भी लिया जा सकता है।
एलआईसी के नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी प्लान में कई तरह के प्लान हैं। इस बीमा प्लान में का पहला विकल्प सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी प्ला है। नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी प्लान के इस बीमा प्लान के ऑप्शन में डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट एन्युटी पाने वाले के पूरे जीवनभर जारी रहेगा। अगर एन्युटी पाने वाले की दुर्भाग्यवश मौत हो जाती है, तो ऐसे में नॉमिनी को इसका फायदा दिया जाता है।
नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी प्लान में आप ज्वाइंट लाइफ के लिए भी डिफर्ड एन्युटी ले सकते हैं। इसमें डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट्स तब तक मिलता रहेगा, जब तक पहला या फिर दूसरा व्यक्ति जीवित रहेगा। अगर डिफरमेंट अवधि के दौरान दोनों की मृत्यु होती है, तो पूरा पैसा नॉमिनी को भुगतान कर दिया जाएगा।
नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी प्लान का ज्वाइंट लाइफ एन्युटी विकल्प 1 परिवार के केवल 2 लोगों बीच ही लिया जा सकता है। उदाहरण के लिए दादा-दादी, माता-पिता, दो बच्चे, दो ग्रांड चिल्ड्रंस, पति-पत्नि या भाई-बहन आदि।
नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी प्लान में न्यूनतम निवेश 1.5 लाख रुपये का करना होगा। इस निवेश के बाद आपको न्यूनतम सालाना 12,000 रुपये मिलेगा। अगर आप चाहें तो यह एन्युटी भुगतान सालाना, 6 महीने, 3 महीने या हर माह भी प्राप्त कर सकते हैं। नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी प्लान में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी प्लान को 30 साल से लेकर 79 साल तक का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। वहीं इसमें मिनिमम डेफरमेंट पीरियड 1 साल का रखा गया है। इसके अलावा अधिकतम डेफरमेंट पीरियड 12 साल का है। एलआईसी नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी प्लान में 5 लाख और अधिक के निवेश पर इंसेंटिव भी दे रहा है। यह इंसेंटिव एन्युटी दर में बढ़त के रूप में दिया जा रहा है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?