नयी दिल्ली। केंद्र सरकार एक नयी निवेश योजना लेकर आयी है, जिसमें 1 लाख रुपये का निवेश करने पर आपको 5 साल के अंदर 39,625 रुपये का ब्याज मिल सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट स्कीम, 2019 पेश की है। इस योजना में योजना 4 प्रकार के टाइम डिपॉजिट (या सावधि जमा) खातों की सुविधा मिलेगा, जिनमें एक वर्षीय खाता, दो वर्षीय खाता, तीन वर्षीय खाता और पांच वर्षीय खाता शामिल हैं। इनमें इन्हीं अवधियों के लिए निवेश किया जा सकता है। टाइम डिपॉजिट योजना के तहत एक व्यस्क, संयुक्त नाम में तीन व्यस्क, 10 वर्ष से कम का बच्चा या अवयस्क या मंदबुद्धी की तरफ से कोई गार्डियन खाता खोल सकता है। एक व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक या दूसरे के साथ संयुक्त खाते हो सकते हैं। इस योजना में कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना होगा, जबकि इसमें अधिकतम सीमा कोई नहीं रखी गयी है। 1000 रुपये के बाद 100 रुपये के गुणज में निवेश कर सकता है।
इस योजना की अलग-अलग अवधियों के लिए मौजूदा वार्षिक ब्याज दरों में एक साल, 2 साल और 3 साल के लिए 6.9 फीसदी और 5 साल के लिए 7.7 फीसदी रेट मिलेगी। इस लिहाज से अगर आप एक लाख रुपये जमा करें तो एक, दो और तीन साल की अवधि पर आपको वार्षिक 7081 रुपये का ब्याज मिलेगा। वहीं 5 साल की अवधि के लिए वार्षिक 7925 रुपये का ब्याज मिलेगा। इस लिहाज से अगर आप 5 साल के लिए 1 लाख रुपये जमा करें तो आपको इस राशि पर कुल 39,625 रुपये का ब्याज हासिल होगा।
इन चार खातों में जमा पर दी जाने वाली ब्याज दरें त्रेमासिक हैं, जिनका भुगतान खाता खोलने की तारीख से वर्ष के अंत में किया जाता है। यह ब्याज आय आप अपने बचत बैंक खाते में हासिल कर सकते हैं। मगर यदि जमाकर्ता अपनी जमा राशि पर अर्जित वार्षिक ब्याज को नहीं निकालता है, तो योजना के अनुसार उस कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा।
अगर आप 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट को 4 साल बाद ही बंद करें तो फिर उस स्थिति में 3 वर्ष वाली ब्याज दर ही आपको मिलेगी। साथ ही जमा पर पहले से यदि कोई भुगतान किया गया हो तो उसे अदा की जाने वाली जमा राशि और ब्याज में काट लिया जायेगा। सरकार की कुछ ऐसी ही योजनाएँ पहले से भी मौजूद हैं। इनमें नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, सीनियर सिटिजेन सेविंग्स स्कीम और पीपीएफ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - 2019 : अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों ने डुबाया सबसे अधिक पैसा
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति