National Savings Scheme Investment: नेशनल सेविंग्स स्कीम में तगड़ा रिटर्न तो मिलता ही है साथ में निवेश भी सुरक्षित होता है। नेशनल सेविंग्स स्कीम में एजेंट की मदद से इंवेस्टमेंट करते समय आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोग आंख बंदकर ही एजेंट्स पर भरोसा कर लेते हैं और परिणामस्वरूप उन्हें धोखा खाना पड़ता है। अगर आप नेशनल सेविंग स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ही इसमें निवेश कर सकते हैं। वहीं, एजेंट की मदद से अगर आप निवेश की सोच रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

एजेंट की मदद से निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Advertisement

यह याद रखना होगा कि एजेंट को स्कीम में निवेश कराने के एवज में कमीशन मिलता है। इसलिए आपको निवेश को शुरु करने से पहले खुद सेही पूरी रिसर्च करनी चाहिए। अगर आप खुद रिसर्च नहीं कर सकते तो आप किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की भी सहायता ले सकते हैं।

सोशल मीडिया से एजेंट से कनेक्ट न करें

कई लोग सोशल मीडिया पर निवेश के लिए एजेंट की सलाह देते हैं या फिर एजेंट का नंबर भी शेयर कर देते हैं। ऐसे में आपको निवेश के लिए उनसे पूछने से पहले पूरी जानकारी रखनी चाहिए। वरना आपकी निवेश राशि डूब भी सकती है। आपको निवेश के लिए हमेशा एक विश्वसनीय सलाहकार से ही सलाह लेनी चाहिए।

Advertisement

अधिक फीस न भरें

अगर आपसे एजेंट अधिक फीस मांगता है तो उसे अधिक फीस न दें क्योंकि ये भी हो सकता है कि वह आपका अकाउंट ऑनलाइन ही ओपन करे जिसमें उसे ही फायदा होगा और आपका पैस पानी की तरह बर्बाद हो जाएगा।

नेशनल सेविंग्स स्कीम में अकाउंट ओपन के लिए आपको इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
अकाउंट को ओपन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए। इस सेविंग्‍स स्‍कीम्‍स की खासियत यह है कि आप इस में न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और इसमें निवेश की मैक्सिमम लिमिट नहीं है।

Advertisement

इस तरह खोलें अपना नेशनल सेविंग्स स्कीम में ऑनलाइन अकाउंट

  • आप खुद भी नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम में अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक की ब्रांच भी जा सकते हैं।
  • अकाउंट ओपन होने के बाद उसमें खुद पैसे डिपॉजिट कर सकते हैं और कुछ खास स्कीमों में ऑनलाइन डिपॉजिट की भी सुविधा उपलब्ध है।
  • इनमें ई-किसान विकास पत्र, पब्लिक प्रोविडेंट फंड और सुकन्य समृद्धि अकाउंट भी शामिल हैं।
  • अगर आप 10,000 रुपये से ज्यादा डिपॉजिट करना चाहते हैं तो अकाउंट पेई चेक का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के द्वारका में खरीदना है घर? आज से ही शुरु हो गया है रजिस्ट्रेशन, इतने रुपये है लग्जरी फ्लैट कीमत