Post Office Scheme: अगर आप अपने पैसों से अच्छा खासा ब्याज कमाना चाहते हैं और उन्हें सुरक्षित भी रखना चाहते हैं तो यह पोस्ट ऑफिस की स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। जी हां आज हम बात करने जा रहे हैं, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के बारे में जिसमें आप 1 साल में काम से कम 1000 रुपए और अधिकतम जितना चाहे उतना लगा सकते हैं। अगर आप एक मुश्त पैसे जमा करके ज्यादा फायदा कमाना चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए ही है। इस स्कीम में अगर आप 5 साल के लिए 10 लाख रुपए जमा करते हैं तो, आपको 5 साल के अंदर 4.5 लाख रुपए का सिर्फ प्रॉफिट मिलता है।
इस समय पोस्ट ऑफिस के द्वारा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम पर 7.7 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। गौरतलब है कि यह पोस्ट ऑफिस द्वारा गारंटीड स्कीम है और इसमें आपको मार्केट रिस्क का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए कैलकुलेशन के हिसाब से जानते हैं कि अगर आप इस स्कीम में 10 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आपको कितना फायदा मिलेगा।
इसमें कौन कौन कर सकता है निवेश
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट अकाउंट का फायदा यह है कि आप इसमें दो से तीन लोगों का जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपने छोटे बच्चों के नाम से भी खाता खोल सकते हैं। वहीं अगर आपका बच्चा 10 साल का हो चुका है, तो उसके नाम से भी सेविंग सर्टिफिकेट खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप अलग-अलग इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो एक साथ कई नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के अकाउंट खुलवा सकते हैं।
अगर आप इस अकाउंट में 1.5 लाख रुपए तक की रकम जमा करते हैं, तो उसे पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश किया है, तो 5 सालों तक आपको उस रेट पर ही रिटर्न मिलेगा, जितने रिटर्न पर आपने इस स्कीम को खरीदा है। बीच में अगर इस स्कीम का इंटरेस्ट रेट घटाया जाता है, तो आपके पैसों पर उसका असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में आप इन्वेस्टमेंट के समय रिटर्न का परसेंटेज देखकर, जमा की हुई राशि पर मिलने वाले पैसों का कैलकुलेशन कर सकते हैं। यह गारंटीड रिटर्न होता है, साथ ही इसमें मार्केट रिस्क भी शामिल नहीं होगा।
5 साल में कैसे मिलेगा 4.50 लाख रुपए का ब्याज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 10 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं और आपको इस पर 7.7 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है, तो अगले 5 सालों तक आपको इसी दर से ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में आपको इंटरेस्ट से ही 4,49,000 के आसपास मिल जाएगा।
कहां करना होगा अप्लाई
आप इस योजना के लिए अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि एनएससी एक पोस्ट ऑफिस स्कीम है।
हालांकि आपको इस योजना के तहत पार्शियल विड्रॉल की सुविधा नहीं मिलती है। इस योजना में आपको पूरा पैसा 5 साल के बाद ही मिलता है। हालांकि कुछ विशेष कंडीशन में आप इसका प्रीमेच्योर क्लोजर कर सकते हैं।
अगर कोर्ट के द्वारा आदेश दिया जाता है, तो आपके अकाउंट का प्रीमेच्योर क्लोजर किया जा सकता है।
इसके अलावा अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो भी इस स्कीम के तहत आने वाले खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति