NSC Tax Saving Benefits in Hindi: नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी पोस्ट ऑफिस की एक बचत स्कीम है। इस स्कीम में निवेश करने पर एक तो इनकम टैक्स से छूट मिलती है, वहीं बहुत ही अच्छा ब्याज मिलता है। आइये जानते हैं एनएससी के बारे में।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी में इस वक्त 7.7 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। एनएससी एक 5 साल का निवेश प्लान है। यहां पर आप जितना भी निवेश करेंगे उस पर आयकर की 80C के तहत छूट ले सकते हैं। एनएससी में अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश कर आयकर की छूट ली जा सकती है।
एनएससी में न्यूनतम 1000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। अगर इससे ज्यादा का निवेश करना है तो इस पर कोई रोक नहीं है। एनएससी में कितने भी रुपये का निवेश किया जा सकता है, लेकिन यह 1000 रुपये के बाद 100 रुपये के गुणांक में होना चाहिए।
एनएससी में निवेश अकेले अपने नाम से या संयुक्त नाम से भी किया जा सकता है। इसे देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीदा और कैश कराया जा सकता है। वहीं अगर जरूरत पड़े तो एनएससी को गिरवी भी रखा जा सकता है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी में अगर 10,000 रुपये का निवेश किया जाए तो 5 साल के बाद 14,490 रुपये वापस मिलेगा। यहां पर एक बात ध्यान रखना चाहिए कि पोस्ट ऑफिस ब्याज दरों की समीक्षा हर तीन माह पर करता है। लेकिन अगर एक बार निवेश कर दिया जाए तो तय ब्याज लगातार वहीं ब्याज मिलता रहता है।
जहां तक एनएससी से पैसा बीच में वापस लेने की बात है तो यह संभव नहीं है। केवल एनएससी के अकाउंट होल्डर की मृत्यु पर ही पैसा वापस मिल सकता है। वहीं अगर एनएससी को गिरवी रखा है तो प्लेजी या कोर्ट ऑर्डर के बाद इसे जब्त किया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान