National Pet Day: बदलती हुई लाइफस्टाइल के साथ लोगों के पालतू जानवर रखने के तरीके में भी जबरदस्त बदलाव आया है। आजकल तो लोग अपने पेट्स को परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं और उनकी सेहत का खाने पीने का और दूसरी चीजों का भी पूरा ध्यान रखते हैं। हालांकि की कई बार अचानक पेट की सेहत पर काफी खर्च करना पड़ जाता है, लेकिन अगर आपने अपने प्यारे पालतू जानवर का बीमा करवा रखा है तो आप इस अचानक आने वाले खर्चे से बच सकते हैं।

Advertisement

मार्केट में ऐसी कई कंपनियां है जो आप पेट इंश्योरेंस दे रहे हैं। मजे की बात यह है कि इन पेट इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा हर महीने चार्ज किया जाने वाला प्रीमियम भी काफी ज्यादा अफॉर्डेबल है और आपके बजट में फिट आ जाएगा।

Advertisement

आज यानी 11 अप्रैल को भारत में नेशनल पेट डे के तौर पर मनाया जाता है। इसीलिए आज हम आपको इस पेट इंश्योरेंस के बारे में बता रहे हैं। आई आपको पेट इंश्योरेंस के कवर और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

मार्केट में ऐसी ऐसी पेट इंश्योरेंस पॉलिसी है जिसमें एक पॉलिसी पर आपको 5 पेट्स के लिए इंश्योरेंस कवर मिल जाता है।

Advertisement

एचडीएफसी ईआरजीओ पॉज एंड क्लॉज नाम से एक नया इंश्योरेंस सॉल्यूशन पेश किया है। इस एक अकेली पॉलिसी में आपको पांच पेट्स यानी कैट और डॉग्स तक का कवर मिल जाता है। इस पॉलिसी को आप 7 साल तक रिन्यू करवा सकते हैं।

हालांकि इस पॉलिसी के अंतर्गत सिर्फ उन्हें पेट्स का इंश्योरेंस किया जाता है जिनकी उम्र 6 महीने से लेकर 5 साल तक की होती है। यानी अगर आपके पेट की उम्र 6 महीने से कम है या फिर 5 साल से ज्यादा हो गई है तो आपकोइस इंश्योरेंस स्कीम का फायदा नहीं मिलता है। लेकिन अगर आपके पास एक से ज्यादा डॉग्स या फिर बिल्लियां है तो आप यह इंश्योरेंस स्कीम ले सकते हैं।

Advertisement

अगर आपने इंश्योरेंस कर रखा है तो डॉग के बीमार होने पर ओपीडी पर आने वाला खर्चा भी इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा दिया जाता है।

इसके अलावा आप चाहे तो नॉन हेल्थ कवर भी आपको मिल सकता है। इसमें थर्ड पार्टी लायबिलिटी कर भी दिया होता है।

ऐसे में उस पेट के मालिक को थर्ड पार्टी क्लेम की कंडीशन में, हुए नुकसान की भरपाई भी की जाती है। अगर आसान शब्दों में कहे तो अगर आपके पेट की वजह से किसी को नुकसान होता है तो उसकी जो भी आर्थिक भरपाई होती है वह इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा की जाती है। ऐसे में अगर आपके पेट की वजह से किसी व्यक्ति का नुकसान हो गया है तो भी वह इस इंश्योरेंस पॉलिसी के जरिए कर कर लिया जाता है।

Advertisement

महीने का कितना आता है खर्च

पेट इंश्योरेंस में आपको कई तरह के विकल्प मिल जाते हैं। इसके अलावा हर पेट का इंश्योरेंस अमाउंट भी उनकी ब्रीड, किस्म और उनके आगे पर डिपेंड करता है। आमतौर पर लोगों के द्वारा 40000 से लेकर 1.5 लाख रुपए तक का पेट इंश्योरेंस कवर मिलता है।