Top 5 shares of micro-cap companies: पिछले 3 वर्षों से माइक्रो-कैप कंपनियों के शेयरों काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कैटेगरी की कंपनियों ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। निफ्टी माइक्रोकैप 250 टीआरआई ने मार्च 2020 के निचले स्तर से 31 अगस्त 2023 तक करीब 574 प्रतिशत की तेजी दिखाई है। वहीं इसी बीच निफ्टी 50 टीआरआई का प्रदर्शन 176 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 150 - टीआरआई का प्रदर्शन 275 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉल कैप 250 का प्रदर्शन 321 प्रतिशत ही रहा है।
यही कारण है कि म्यूचुअल फंड कंपनियां माइक्रो कैप कंपनियों पर फोकस कर रही हैं। सामान्यत 3,000 करोड़ रुपये से कम मार्केट कैप वाले कंपनियों को माइक्रो कैप माना जाता है। आमतौर पर, माइक्रो कैप कंपनियां बाद में मल्टी बैगर्स बनती हैं। इसी लिए म्यूचुअल फंड मैनेजर इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में रख रहे हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही म्यूचुअल फंड की पंसद की टॉप 5 कंपनियां।
कारट्रेड टेक का शेयर 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों के पास है। इस शेयर पिछले कारोबारी दिवस पर 543.90 रुपये था।
एक वर्ष से अधिक से इस स्टॉक को रखने वाली योजनाओं का नाम: आदित्य बिड़ला एसएल बैलेंस्ड एडवांटेज, एचडीएफसी लार्ज एंड मिड कैप और आईसीआईसीआई प्रू टेक्नोलॉजी
थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर रखने वाली स्कीमों की संख्या 7 है। इस शेयर का रेट पिछले कारोबारी दिवस पर 553.30 रुपये था।
एक वर्ष से अधिक स्टॉक रखने वाली योजनाओं का नाम: निप्पॉन इंडिया फार्मा, निप्पॉन इंडिया रिटायरमेंट फंड-वेल्थ क्रिएशन और निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप
ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज का शेयर रखने वाली स्कीमों की संख्या 20 है। इस शेयर का रेट 168.55 पिछले कारोबारी दिवस पर रुपये था।
एक वर्ष से अधिक स्टॉक रखने वाली योजनाओं का नाम: बंधन इमर्जिंग बिजनेस, केनरा रॉब स्मॉल कैप और एचडीएफसी मिड-कैप अपर्च्युनिटीज फंड
ओरिएंटल कार्बन और कैमिकल का शेयर रखने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों की संख्या 6 है। इस शेयर का रेट 800.10 पिछले कारोबारी दिवस पर रुपये था।
एक वर्ष से अधिक स्टॉक रखने वाली योजनाओं का नाम: एचडीएफसी लार्ज और मिड कैप, एचडीएफसी स्मॉल कैप और एचएसबीसी स्मॉल कैप
मैट्रिमोनी.कॉम का शेयर रखने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों की संख्या 6 है। इस शेयर का रेट 591.25 पिछले कारोबारी दिवस पर रुपये था।
एक वर्ष से अधिक समय तक स्टॉक रखने वाली योजनाओं का नाम: आईसीआईसीआई प्रू ईएसजी,
आईसीआईसीआई प्रू स्मॉलकैप, टाटा डिजिटल इंडिया और टाटा रिटायरमेंट सेविंग फंड
नोट: यहां पर जानकारी केवल आंकड़ों के आधार पर दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- शेयर बाजार में गिरावट? सुरक्षित रिटर्न के लिए सही डेट फंड चुनने का पूरा गाइड
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?