Mutual Fund Investment: आज कल सभी को म्युचुअल फंड में पैसे इनवेस्ट करने का मन होता है। लेकिन सही म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने के लिए आपके पास सही जानकारी होनी चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप म्युचुअल फंड में पैसे डालने जा रहे हैं, तो आप कई ऑप्शन को अपना सकते हैं। इसमें आप मल्टी एसेट फंड एलोकेशन के तहत गोल्ड, इक्विटी और कमोडिटीज में पैसे इनवेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आपके बैलेंस्ड एडवांटेज फंड या फिर डायवर्सीफाइड इक्विटी फंड भी नए निवेशकों के लिए बेहतर लिकल्प साबित हो सकता है। कभी भी म्युचुअल फंड में पैसे डालने से पहले आपको अपना एक गोल सेट करना चाहिए फिर उसके हिसाब से पैसे इनवेस्ट करने चाहिए।

Advertisement

वैसे भी अब तो टीवी पर, मोबाइल में हर जगह म्युचुअल फंड के बारे जानकारी दी जा रही है। अगर उन विज्ञापनों को ध्यान से देखेंगे तो आपको काफी बातें समझ आ जाएंगी। लेकिन म्युचुअल फंड में पैसे लगाने से पहले सबसे बड़ा सवाल ये है कि किसके लिए किस फंड में पैसे लगाना सही होगा, जिससे उनको सही रिटर्न भी मिल सके और उनका लक्ष्य भी पूरा हो सके।

Advertisement

एक्सपर्ट द्वारा दी गई सलाह के मुताबिक अगर आप म्युचुअल फंड में पैसे लगाने की शुरुआत कर रहे हैं, तो आपको ऐसा फंड चुनना चाहिए जो इनवेस्टमेंट के कुछ हिस्से को इक्विटी मार्केट में लगाता है। इसके अलावा उन्होंने कई और फंड्स के बारे में जानकारी दी है।

अगर आपकी फाइनेंशियल कंडीशन ठीक ठाक हो तो पैसों को शेयर में भी निवेश किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आज के मार्केट में आपको ग्रो करना है, तो आपको अपने पैसों को इक्विटी में भीे लगाना पड़ता है। क्योंकि बिना इक्विटी के बेहतर रिटर्न के 8 प्रतिशत तक का सालाना रिटर्न भी इंफ्लेशन को पीछे नहीं छोड़ पाएगा और आपके पैसों की ग्रोथ का कुछ खास मतलब नहीं होगा। इस लिए इक्विटी में पैसे इनवेस्ट करना काफी जरूरी होता है, ताकी आपकी पूंजी से आपको बेहतर रिटर्न मिल सके और आप एक अच्छा फंड तैयार कर सकें।

Advertisement

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी मैनजिंग डायरेक्टर और जॉइंट सीईओ का कहना है कि रीयल यानी वास्तविक मंहगाई हमेशा रिटेल मंहगाई से ज्यादा होती है। इस लिए अगर आपको अपने इनवेस्टमेंट पर सालाना 8 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल रहा है, तो भी आपका फंड मंहगाई को मात देने में सफल नहीं हो पाएगा। इस लिए मंहगाई से लड़ने के लिए इक्विटी में पैसे इनवेस्ट करना सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।

Advertisement

हांलांकि इस समय इक्विटी मार्केट में एक साथ लंपसम इनवेस्ट करने की सलाह एक्सपर्ट्स के द्वारा नहीं दी जा रही है।

म्युचुअल फंड भी पैसे इन्वेस्ट करने का एक बेहतरीन तरीका है। आपको बताते चलें कि बाजार नियामक सेबी भी इस चीज को लेकर ध्यान दे रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग म्युचुअल फंड में पैसे इनवेस्ट करें और यही कारण है कि वह मात्र 250 रुपए के सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान से म्युचुअल फंड में पैसे इनवेस्ट करने पर विचार कर रहा है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि म्युचुअल फंड में पैसे इनवेस्ट करने वालो की संख्या इस समय 5 करोड़ के आस पास है। जो आगे आने वाले समय में 3 साल के अंदर 10 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।