नयी दिल्ली। अमीर कैसे बनें, यह निवेशकों द्वारा पूछे जाने वाले सबसे आम सवालों में से एक है। ऐसे निवेशकों के लिए सलाहकार 'म्यूचुअल फंड साही है' जवाब देते हैं। मगर इसके लिए शर्त भी है। शर्त यह है कि निवेशकों को कुछ ट्रिक्स फॉलो करनी होंगी, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाएंगी। उदाहरण के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी में लंबे समय तक निवेश करना एक आम बात है, लेकिन अगर कोई निवेशक अपनी एसआईपी राशि को सालाना आधार पर बढ़ाता रहे, तो उसे रिडम्पशन के समय अधिक पैसा मिलेगा। यही ट्रिक एक निवेशक को बहुत आसानी से अमीर (करोड़पति) बनाने के लिए काफी है।
म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट बताते हैं कि म्युचुअल फंड एसआईपी 20 साल से अधिक समय के लिए होनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति इतनी लंबी अवधि के लिए निवेश करता है, तो वह अपने पैसे पर कम से कम 12 प्रतिशत रिटर्न पाने की उम्मीद कर सकता है। 12 फीसदी सालाना रिटर्न बहुत अच्छा रहेगा। इससे लंबे समय में काफी बड़ा फंड तैयार हो जाएगा।
अगर कोई हर महीने 3 हजार रु का निवेश करता है तो 25 सालों में कुल निवेश राशि होगी 9,00,000 रुपये। इस पर मिलने वाला रिटर्न होगा 42,23,749 रुपये। यानी मैच्योरिटी पर कुल राशि मिलेगी 51,23,749 रु। जिस ट्रिक की हम बात कर रहे हैं उसके तहत आपको हर साल एसआईपी की रकम में 10-10 फीसदी की बढ़ोतरी करनी होगी।
अगर निवेशक एसआईपी राशि में सालाना 10 प्रतिशत की वृद्धि करता है, तो कुल मैच्योरिटी राशि होगी 1,18,46,116 रुपये। इसमें ये हर महीने 3000 रु के साधारण निवेश पर मिलने वाली मैच्योरिटी राशि से दोगुने से अधिक है। इन दोनों ही मामलों में औसतन सालाना रिटर्न 12 फीसदी माना गया है। अगर आपको इससे अधिक रिटर्न मिलता है तो मैच्योरिटी राशि बढ़ सकती है।
हर साल एसआईपी में 10-10 फीसदी राशि बढ़ाने को स्टेप अप मोड कहा जाता है। यदि आप 25 साल इसी तरीके से एसआईपी में निवेश करें तो आपकी कुल निवेश राशि होगी 35,40,494 रुपये। जबकि इस राशि पर अनुमानित 12 फीसदी के हिसाब से मिलने वाला शुद्ध रिटर्न 83,05,622 रुपये होगा। एसआईपी से आपका नियमित निवेश जारी रहता है। अगर आप एसआईपी राशि एक जैसी बरकरार न रख कर हर साल सैलेरी के अनुसार ही इसे बढ़ाए तो भी आपको मैच्योरिटी पर अच्छी खासी रकम मिल सकती है। इससे आपकी बचत और उस पर मिलने वाले रिटर्न में भी बढ़ोतरी होगी।
आपका निवेश एक खास टार्गेट के लिए होना चाहिए। इसमें बच्चों की पढ़ाई या शादी जैसे लक्ष्य शामिल हैं। म्यूचुअल फंड एसआईपी को भी ऐसे ही टार्गेट से जोड़ने की सलाह देते हैं। इससे आपको ये जानकारी रहेगी कि आप अपने टार्गेट के कितने करीब पहुंच रहे हैं। साथ ही ये भी कि आपको निवेश बढ़ाना है या नहीं। उदारहण के लिए अगर 2 साल के अंदर घर की डाउनपेमेंट के लिए आपको 20 लाख रु चाहिए तो आपको मासिक 30 से 40000 रु की एसआईपी करनी होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग