नयी दिल्ली। पिछले कुछ सालों से म्यूचुअल फंड के रिटर्न बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। लेकिन शेयर बाजार की स्थिति को देखते हुए एसआईपी के जरिए निवेश किया जाए तो लंबे समय में म्यूचुअल फंड बेशक सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बच्चों की एजुकेशन की लागत वास्तविक मुद्रास्फीति की दर के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से बढ़ती है। इसलिए यदि आपका बेटा या बेटी कोई कोर्स करना चाहे जिसका खर्च इस समय 25 लाख रु है तो 15 साल बाद इस कोर्स का खर्च 1.5 करोड़ रु या उससे भी अधिक तक पहुंच सकता है। यहां एजुकेशन में मुद्रास्फीति को 10-15% वार्षिक माना गया है। शिक्षा की ही तरह बच्चों की शादी का भी खर्च है। ये एक ऐसा खर्च है जो आप पर निर्भर है।
शादी और शिक्षा इन दोनों ही चीजों के लिए आपके पास निवेश का ऑप्शन है। थोड़े-थोड़े निवेश से आप समय से पहले अपने बच्चों के लिए आने वाले इन दोनों खर्च के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड आपके लिए ऐसे में एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। हम यहां आपको ऐसी 4 म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताएंगे, जो आपको पैसा जमा करने में मदद करेंगी। त्योहारी सीजन में दिवाली के खास मौके पर निवेश शुरू करने के लिए ये फंड बेहतर ऑप्शन हैं।
किसी नए निवेशक को इंडेक्स फंड कैटेगरी में लार्ज कैप शेयरों में अच्छा एक्सपोजर मिलता है। जैसा कि यूटीआई सेंसेक्स ईटीएफ के पास मौजूद शेयरों में रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयर शामिल हैं। इस ईटीएफ फंड को क्रिसिल से 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस फंड का 3-वर्षीय सालाना रिटर्न 9 प्रतिशत से अधिक रहा है। पर ध्यान रहे कि म्यूचुअल फंड रिस्क-ओ-मीटर ने इसे औसत दर्जे से थोड़ा ज्यादा जोखिम वाली कैटेगरी में रखा है।
इस फंड ने अपने जैसे बाकी फंड्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। एक साल में इस फंड से निवेशकों को 11.51 प्रतिशत रिटर्न मिला है। आप यहां 500 रु की छोटी रकम से भी एसआईपी शुरू कर सकते हैं। ये फंड सरकारी सिक्योरिटीज, कंवर्टिबल डिबेंचर और टी-बिल में निवेश करता है।
यह भी 5-स्टार रेटेड फंड है और इस फंड में आप 1000 रु की एसआईपी से निवेश शुरू कर सकते हैं। फंड ने 1 साल में 12 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। फंड के पोर्टफोलियो में इंफोसिस, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एचयूएल जैसे बड़े शेयर शामिल हैं। मगर ये एग्रेसिव हाइब्रिड फंड भी थोड़े जोखिम वाला है।
इस लार्ज कैप फंड को क्रिसिल से 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। आप इस फंड में सिर्फ 500 रु से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। रिटर्न पर नजर डालें तो 3-वर्ष और 5-वर्ष की अवधि में फंड ने क्रमशः 16.39 फीसदी और 35 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति