नई दिल्ली, सितंबर 07। वैसे तो इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बाजार के साथ जुड़े जोखिमों के कारण निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश भी जोखिम भरा हो सकता है। मगर पिछले कुछ वर्षों के अनुभव से पता चलता है कि कुछ फंड दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करते हैं, जिससे निवेशक की संपत्ति काफी तेजी के साथ बढ़ जाती है। ऐसा ही एक फंड एसबीआई म्यूचुअल फंड हाउस का है। ये है एसबीआई स्मॉल कैप फंड। यह शुक्रवार (09-09-2022) को अपनी वर्षगांठ मनाने जा रहा है। एम्फी वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार एसबीआई स्मॉल कैप फंड के रेगुलर प्लान ने पिछले 10 वर्षों में (06-09-2022 तक) 26.28 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।
म्यूचुअल फंड एसपी कैलकुलेटर से पता चलता है कि अगर किसी निवेशक ने 10 साल पहले इस इक्विटी स्मॉल कैप फंड के रेगुलर प्लान में 5000 रुपये का मासिक एसआईपी शुरू किया होता, तो वह अब तक लगभग 29 लाख रुपये जमा कर चुका होता। क्योंकि इस फंड ने 10 वर्षों में 26.28 फीसदी वार्षिक रिटर्न दिया है। 5000 रु के मासिक निवेश का मतलब है डेली 166 रु।
अगर किसी निवेशक ने 10 साल पहले इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसकी संपत्ति अब तक 10 लाख रुपये से अधिक हो सकती थी। पिछले तीन साल में एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने रेगुलर स्कीम में 32.89 फीसदी और डायरेक्ट प्लान में 34.37 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।
म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर बताता है कि तीन साल पहले शुरू किए गए इस स्मॉल-कैप फंड के डायरेक्ट प्लान में 5000 रुपये की मासिक एसआईपी अब तक 3 लाख रुपये से अधिक हो गयी होती। इसी तरह इस फंड में एक लाख रुपये का एडवांस निवेश तीन साल में बढ़कर करीब 1.4 लाख रुपये हो जाता।
शुरुआत से कितना रिटर्न दिया
अपनी स्थापना के बाद से एसबीआई स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने 26.76 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है। एम्फी की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, फंड का रेगुलर प्लान शुरू से ही 20.65% रिटर्न दे चुका है।
म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर बताते हैं कि इस स्मॉल-कैप फंड के डायरेक्ट प्लान में 5000 रुपये का मासिक एसआईपी शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 69 लाख रुपये तक हो सकता था। इसी तरह, इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश 13 वर्षों में बढ़कर 21 लाख रुपये से अधिक हो सकता था।
09 सितंबर 2009 को लॉन्च किया गया, एसबीआई स्मॉल कैप फंड 13 साल पुराना फंड है। इसके मैनेजर नवंबर 2013 से आर श्रीनिवासन हैं। इसे वैल्यू रिसर्च ने 5 स्टार रेटिंग दी है। ये फंड एसएंडपी बीएसई 250 स्मॉलकैप टीआरआई को ट्रैक करता है। 31 अगस्त 2022 तक एसबीआई स्मॉल कैप फंड का एयूएम 14044.46 करोड़ रुपये था। एसबीआई स्मॉल कैप फंड स्मॉल-कैप कंपनियों के इक्विटी शेयरों के डायवर्सिफाई बास्केट में निवेश करता है। ईएलजीआई इक्विप्मेंट्स, वेदांत फैशन, शीला फोम, वी-गार्ड, फाइन ऑर्गेनिक्स, ब्लू स्टार, कार्बोरंडम यूनिवर्सल और लेमन ट्री होटल्स कुछ प्रमुख स्मॉल-कैप कंपनियां हैं जिनमें इस म्यूचुअल फंड ने निवेश किया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान