नई दिल्ली। अगर आप बैंकों की एफडी की घटती ब्याज दरों से परेशान हैं तो आपके पास मुथूट फाइनेंस की सिक्योर्ड एनसीडी में पैसा लगाने का मौका है। यहां पर 5 जनवरी 2021 तक निवेश किया जा सकता है। इस एनसीडी में न्यूनतम 38 महीने और अधिकतम 60 महीने के पैसा लगाया जा सकता है। यानी 3 साल से लेकर 5 साल तक के लिए निवेश हो सकता है। यहां पर पैसों का निवेश करने वालों को ब्याज लेने के 6 तरह के विकल्प दिए जा रहे हैं। जहां तक ब्याज की बात है तो यहां पर 7.75 फीसदी तक ब्याज लिया जा सकता है। कंपनी का इदारा एनसीडी के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। बीतते साल में यह फिक्स रिटर्न पाने का बड़ा मौका है, जिससे नए साल में अच्छा ब्याज कमाया जा सकता है।
मुथूट फाइनेंस की एनसीडी में निवेश कर ब्याज पाने के 6 विकल्प दिए जा रहे हैं। इस एनसीडी में जहां अधिकतम 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है, वहीं अधिकतम ब्याज भी 7.75 फीसदी तक पाया जा कता है। वहीं न्यूनतम ब्याज 6.75 फीसदी है। इस एनसीडी में निवेश करने पर मासिक, वार्षिक और कम्यूलेटिव ब्याज लेने का विकल्प दिया जा रहा है। आमतौर पर इस समय देश के बैंकों में ब्याज दरें 6 फीसदी के नीचे चली गई हैं। ऐसे में लोगों के पास डेढ़ से लेकर 2 फीसदी तक ज्यादा ब्याज पाने का मौका है।
इस एनसीडी को क्रिसिल ने डबल पॉजिटिव रेटिंग दी है। वहीं इकारा ने इस एनसीडी को डबल ए स्टेबल रेटिंग दी है। इस रेटिंग का मतलब हुआ कि यह निवेश के कई दूसरे विकल्पों से सुरक्षित है। इस क्रेडिट रेटिंग का मतलब है कि निवेशकों का समय पर ब्याज मिलेगा और वहीं मूल धन भी सुरक्षित रहेगा।
इस एनसीडी का एक बांड 1,000 रुपये का है। कंपनी ने तय किया है कि न्यूनतम 10 बांड में निवेश करना होगा। इस प्रकार आप इस एनसीडी में 10 हजार रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं अगर आप ज्यादा निवेश करना चाहते हैं तो यह 1000 रुपये के गुणांक में होना चाहिए। हालांकि एनसीडी में अधिकतम निवेश की सीमा नहीं है। यह एनसीडी बीएसई पर लिस्ट भी कराया जाएगा। इस एनसीडी के माध्यम से मुथूट फाइनेंस 1000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति