Health Insurance: आपकी जानकारी के लिए बता दें की बदलती लाइफस्टाइल के साथ लोगों का रुझान हेल्थ इंश्योरेंस की तरफ काफी बढ़ा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कोरोना काल के बाद लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस की अहमियत काफी ज्यादा समझ में आई है और उन्होंने इसमें इन्वेस्ट करना भी शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भी थे कुछ दिनों में हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर लोगों की समझ बेहतर हुई है और उसमें इनवेस्टमेंट भी बड़ा है।

Advertisement

हेल्थ इंश्योरेंस होने से अगर आप अचानक बीमार पड़ते हैं तो प्राइवेट हॉस्पिटलों के बड़े-बड़े खर्चे से बच सकते हैं। लेकिन कोई भी हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले आपको उसके सभी टर्म और कंडीशन के बारे में पता होना चाहिए। ताकि आप उसका पूराइस्तेमाल कर सके और जरूरत के समय में आपका क्लेम खारिज न हो। अगर आप मल्टी ईयर पॉलिसी फीस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आई इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Advertisement

क्या है मल्टी ईयर हेल्थ पॉलिसी

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मल्टी ईयर हेल्थ पॉलिसी 2 से 3 साल तक की होती है। इस पॉलिसी के टाइम पीरियड के दौरान आपको रिन्यूअल के चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस पॉलिसी की सबसे खास बात यह होती है कि इसका प्रीमियम भी हर साल नहीं बढ़ता है और आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं होती है। यह पॉलिसी आपको 1 साल से ज्यादा का कवर ऑफर करती है।

Advertisement

अगर आप मल्टी ईयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश कर रहे हैं तो पॉलिसी रिन्यू कराने की झंझट का सामना नहीं करना पड़ता है और 3 साल तक आपको इसका किसी भी तरह का प्रीमियम भरने की जरूरत भी नहीं होती है। इस पॉलिसी में आपकी प्रीमियम को 3 साल के टाइम पीरियड ऑफ कर दिया जाता है।

10 से 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

Advertisement

आपको बता दे कि ज्यादा तक इंश्योरेंस कंपनियां 2 साल की कवरेज वाली हेल्थ पॉलिसी पर करीब 10 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। वही आपने अगर 3 साल की पॉलिसी ली है तो आपके करीब 15 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल जाता है। इस तरीके से पॉलिसी के प्रीमियर पर बोलने वाला आपका टोटल खर्चा कम हो जाता है। प्रीमियम की रकम ज्यादा होने की वजह से यह पॉलिसी सीनियर सिटीजन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि उतना अमाउंट कम हो जाता है।

Advertisement

मिलता है टैक्स डिडक्शन का लाभ

अगर आप टैक्स की बचत करना चाहते हैं तो मल्टी ईयर हेल्थ पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इस पॉलिसी में आपके सेक्शन 80d के तहत डिडक्शन क्लेम का फायदा मिलता है।

कीजिए अगर आपकी यह पॉलिसी 60000 रुपए की है तो आप हर साल 20000 रुपए तक का टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं। वहीं सीनियर सिटीजंस प्रीमियम के तौर पर 1 साल में 50000 रुपए तक की रकम ले सकते हैं।

Advertisement

तो अगर आप यह मल्टी ईयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते हैं तो आपको हेल्थ इंश्योरेंस तो मिलता ही है साथ ही टैक्स पर छूट भी मिल जाती है। इसके अलावा इस बार-बार रिन्यू करने की झंझट भी नहीं रहती है।

यह भी पढ़ें: Stocks in News: जानिए RIL और Maruti जैसे कंपनियों से जुड़ी खबरें और उठाएं फायदा