Dividend News: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में कमाई का भी मौका बन रहा है. कमाई के लिए ब्रोकरेज फर्म दमदार शेयरों में ट्रेड की स्ट्रैटेजी बता रहे हैं. इसके अलावा चुनिंदा शेयर कॉरपोरेट एक्शन की वजह से भी फोकस में हैं. मिडकैप IT सेक्टर की कंपनी Mphasis Ltd का शेयर डिविडेंड के चलते फोकस में है. शेयर हल्की गिरावट के साथ 2620 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. बता दें कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है.
डिविडेंड से होगी कमाई
Mphasis Ltd, शेयरहोल्डर्स को FY24 के लिए प्रति शेयर 550% का फाइनल डिविडेंड दे रहा है. इसके तहत निवेशकों को 10 रुपए की फेस वैल्यू पर 55 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलेगा. फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स किया गया है, जोकि इसी हफ्ते है. फाइनल डिविडेंड के लिए 10 जुलाई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है.
Mphasis Dividend History
मिडकैप IT कंपनी एमफेसिस ने शेयरहोल्डर्स को लगातार डिविडेंड दिया है. कंपनी ने जुलाई 2023 में 50 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था. इससे पहले कंपनी ने जुलाई 2022 में भी 46 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया था.
डिविडेंड और एक्स-डेट कनेक्शन
डिविडेंड, कंपनी के प्रॉफिट का एक हिस्सा है, जो अपने शेयरहोल्डर्स को मॉनिटरी रिवॉर्ड के रूप में दिया जाता है. डिविडेंड के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट अहम होते हैं. एक्स-डेट का मतलब कट ऑफ दिन से है जिस दिन और उसके बाद डिविडेंड पेमेंट के लिए अपना मूल्य खो देता है. डिविडेंड के पेमेंट के लिए योग्य बनने के लिए शेयरधारकों को एक्स-डेट से पहले कंपनी की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम बतौर निवेशक जोड़ना होता है.
Mphasis स्टॉक का प्रदर्शन
BSE पर Mphasis का शेयर हल्की गिरावट के साथ 2624 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. शेयर हफ्तेभर में 5% तक उछल चुका है. हालांकि, मीडियम टर्म में स्टॉक में ज्यादा एक्शन नहीं दिखा. लेकिन 1 साल में स्टॉक रिटर्न करीब 40 फीसदी के आसपास है. शेयर का 52-वीक हाई 2,835 रुपए और 52-वीक लो 1,850.50 रुपए है. एक्सचेंज पर कुल मार्केट कैप 49,500 करोड़ रुपए है.
More Articles
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें