MP CM Kisan Kalyan Yojana: काफी लंबे समय से मध्य प्रदेश के किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। ऐसे में किसानों के मन में कई सवाल भी उठ रहे है। उन किसानों के लिए जरुरी अपडेट है। बढ़ती खेती में लागत और खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों के लिए सरकार से मिलने वाली मदद बहुत अहम मानी जाती है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार किसानों के खाते में सलाना 4000 रुपये देती है।
कब आएगी किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों के खाते में 4000 रुपये आएंगे। हालांकि इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त जून महीने के आखिर में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।
लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त की घोषणा से पहले आप चेक कर सकते है कि पैसा मिला या नहीं? आपको इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाना है। यहां पर आपको 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति' पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपने आधार नंबर या बैंक खाता या फिर पीएम किसान आईडी के जरिए अपना स्टेटस देख सकते है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सितंबर 2022 में 'किसान कल्याण योजना' शुरू की। इस योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को एक ज्यादा फायदेमंद व्यवसाय बनाना है। यह किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देती है। यह योजना किसानों को अतिरिक्त आर्थिक मदद देकर उनकी आय बढ़ाने में भी मदद करेगी। यह मदद केंद्र सरकार की मौजूदा योजनाओं के अलावा होगी। यह योजना राज्य के ग्रामीण और शहरी, दोनों ही क्षेत्रों के किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 4000 रुपये की राशि दी जाएगी, जिसका भुगतान पूरी तरह से जांच-पड़ताल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किस्तों में किया जाएगा।
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान
- LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट